Bangladesh: बांग्लादेश अप्रैल 2026 तक भारत से 45,000 टन अतिरिक्त डीजल आयात करेगा. ये जानकारी बांग्लादेश के एक अधिकारी ने दी है.
बांग्लादेश में 45000 टन डीजल भेजेगा भारत
Bangladesh: बांग्लादेश ने अप्रैल तक भारत से 45,000 टन और डीजल इंपोर्ट करने का फ़ैसला किया है. भारत ने हाल ही में पाइपलाइन के ज़रिए 5,000 टन डीज़ल एक्सपोर्ट किया है. 18-19 मार्च को 5,000 टन और डीज़ल भेजा जाएगा. बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) के जनरल मैनेजर (कमर्शियल और ऑपरेशन्स) मोहम्मद मुर्शित हुसैन आजाद ने बताया कि उन्हें भारत से 40,000 टन और डीज़ल एक्सपोर्ट करने का प्रपोज़ल मिला है.
फ़ॉर्मैलिटीज़ पूरी होने के बाद यह शिपमेंट अप्रैल तक आ जाएगा. भारत और बांग्लादेश के बीच फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन मार्च 2023 में प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की उस समय की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया था.
पहले तेल मालगाड़ियों से ट्रांसपोर्ट किया जाता था. डीज़ल भारत की नुमालीगढ़ रिफ़ाइनरी से बांग्लादेश के पार्वतीपुर डिपो तक पाइपलाइन के जरिए सप्लाई होता है. मोहम्मद यूनुस ने भारत से डीजल इंपोर्ट रोक दिया था.
नई सरकार ने रिश्ते बेहतर किए. लेकिन तारिक रहमान सरकार के सत्ता में आने के बाद हालात बदल गए और तेल एक्सपोर्ट फिर से शुरू हो गया. वेस्ट एशियन संकट की वजह से बांग्लादेश में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.
डीजल की कमी ने गारमेंट फैक्ट्रियों समेत कई इंडस्ट्रीज के लिए संकट और गहरा कर दिया है. बिजली का संकट भी है. सरकार ने पैनिक बाइंग को कंट्रोल करने के लिए राशनिंग भी लागू की थी, जिसे अब हटा लिया गया है.
Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…
Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी…
असल में क्रॉसओवर कार क्या होती है और यह बाकी कारों से कैसे अलग है,…
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जल्द ही दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बन सकती है. यह…
Who is Satinder Sartaaj: रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों छाई हुई…