Haryana Weather Update:हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. जानिए ताजा मौसम अपडेट और किन जिलों में होगा असर.
हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होकर तेज बारिश करा सकता है.
शुक्रवार को सिरसा, सोनीपत, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़, रोहतक और फतेहाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया.
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले समय में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, जींद और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मानसून की गतिविधियां थोड़ी कमजोर रह सकती हैं. हालांकि 27 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा, जिसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.
फिलहाल मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इसके कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जिससे हरियाणा में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.
Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…
Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…
Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…
Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…
Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…
Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…