India News (इंडिया न्यूज़), Accident in Indonesia, दिल्ली: इंडोनेशिया (Indonesia) में एक बार फिर समुद्री हादसे की खबर आई है। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। वही 19 लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के समय नाव में कुल 40 लोग सवार थे। 6 यात्रियों को बचा लिया गया। बीते अप्रैल भी रियाउ प्रांत में हादसा हो गया था, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।
खोज और बचाव एजेंसी के अनुसार, सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उनके शवों को परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि हादसे में बचे सभी 6 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। एजेंसी की ओर से कई तस्वीरें भी जारी की हैं जिसमें हादसे के शिकार हुए यात्रियों के शव स्थानीय अस्पताल के फर्श पर कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। नाव दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदरी से करीब 200 किमी (124 मील) दक्षिण में मुना द्वीप की एक खाड़ी के पार लोगों को ले जा रही थी।
इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक द्वीप है। इनमें जाने के लिए परिवहन का एक प्रमुख और सामान्य साधन नाव को माना जाता है। काफी संख्या में यहां लोग नाव से आते-जाते है। जैसे भारत में लोग सड़क मार्ग का उपयोग करते है, उसी तरफ वहां लोग समुद्री मार्गे का उपयोग करते है।
इंडोनेशिया में होने वाले इन हादसों का सबसे बड़ा कारण है सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाना है। क्षमता से अधिक लोगों पर नाव पर सवार करना और लाइफ स्पोर्ट सिस्टम की संख्या कम होना।
यह भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.