Hindi News / International / China Covid Policy Zero Covid Policy Ends In China More Than Seven Lakh Deaths Recorded In 2023

China Covid Policy: चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म, 2023 में सात लाख से अधिक मौतें हुई दर्ज

India News (इंडिया न्यूज),China Covid Policy: कोविड का एक बार फिर से शुरुआत देखने को मिला है। चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ खत्म होने के बाद मौतों की संख्या में असाधारण सी वृद्धि देखी गई है, जो कि चौंकाने वाला आंकड़ा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट ने बताया है कि 2023 में चीन में पिछले वर्ष […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),China Covid Policy: कोविड का एक बार फिर से शुरुआत देखने को मिला है। चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ खत्म होने के बाद मौतों की संख्या में असाधारण सी वृद्धि देखी गई है, जो कि चौंकाने वाला आंकड़ा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट ने बताया है कि 2023 में चीन में पिछले वर्ष की तुलना में करीब सात लाख अधिक की मौतें दर्ज हुई हैं।

चीन में सात लाख से अधिक मौतें

जारी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जन्म दर में गिरावट और मौतों की संख्या में वृद्धि के बीच में लगातार दूसरे वर्ष जनसंख्या में गिरावट हुई है। फोर्ब्स ने चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि 2023 में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6,90,000 की वृद्धि हुई है।

खुले में नमाज पर भारत में बवाल, मुस्लिम देशों में क्या है नियम? हट जाएगा आंखों से पर्दा

मौतों की संख्या में कोविड-19 की वजह

बता दें कि, चीन में 2023 में मृत्यु दर प्रति 1,000 लोगों पर 7.87 मृत्यु रही, जबकि यह पिछले वर्ष प्रति 1,000 पर 7.37 थी। फोर्ब्स ने ब्लूमबर्ग के हवाले से यह बताया गया कि मौतों की संख्या में अचानक से वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

जीरो कोविड पॉलिसी का हुआ विरोध

वहीं, चीन ने कोविड-19 के दौरान देश में जीरो कोविड पॉलिसी लागू की गई थी, जिसके तहत लोगों को घरों से निकलना भी बंद हो गया था। बती दें कि चीन ने अपने लोगों पर कठोर नियम थोपा था। इस पॉलिसी का विरोध होने पर चीन ने फिर इसे हटा दिया, जिसके बाद चीन में कोविड-19 के मामलों में तेजी से उछाल देखा गया।

मौतों की संख्या को छुपा रहा चीन

कोविड केस में अचानक वृद्धि होने पर चीन ने दुनिया से अपनी सच्चाई को छुपाने के लिए दैनिक परीक्षण बंद कर दिया, जिससे कोविड के मामले कम आने लगे और दुनिया को बताया कि, अब कोविड कंट्रोल में है। हालांकि, चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि, देश में कोविड-19 से 1,21,893 लोगों की मौत हुई है। चीन ने जनवरी 2023 में बताया था कि, लॉकडाउन हटाए जाने के एक महीने बाद लगभग 60,000 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनुमान लगाया कि, दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच चीन में करीब 10 लाख से 15 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

Also Read:

Tags:

china covid policyIndia newsXi JinpingZero covid policy
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue