Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच ट्रंप की बिगड़ती हालत के दावे ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. जी हाँ! हाल ही में उन्हें लेकर ये दावा किया गया कि ट्रंप की हालत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में भर्ती है.
ट्रंप के मेंटल हेल्थ पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए सवाल
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच ट्रंप की बिगड़ती हालत के दावे ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. जी हाँ! हाल ही में उन्हें लेकर ये दावा किया गया कि ट्रंप की हालत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में भर्ती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ दिए गए एक बयान पर बुरी तरह भड़क उठे, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में ईरान को धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पुलों पर हमले की चेतावनी दी.
जिसके चलते ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखते हुए कहा है कि मंगलवार ईरान में ‘पावर प्लांट और पुल दिवस’ होगा… होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दो, वरना तुम नर्क में रहोगे.” इस पोस्ट में, ट्रंप ने ईरान के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया. ऐसे शब्द जिनकी उम्मीद किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष से नहीं की जाती. जिसके बाद अमेरिकी आला अधिकारी और नेता बुरी तरह भड़के हुए हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस आपूर्ति मार्गों में से एक है. साथ ही फरवरी के अंत से, अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ दुश्मनी मोड़ लेने के बाद से ये काफी हद तक बंद रही है. एक ऐसी स्थिति जिसने वैश्विक तेल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है. साथ ही बता दें कि ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को बार-बार धमकी दी है और इस समुद्री मार्ग को फिर से खोलने की मांग करते हुए एक अल्टीमेटम जारी किया है.
दरअसल, इस मामले को लेकर अमेरिकी सीनेट के सदस्य और डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता चक शूमर भड़क उठे और उन्होंने ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान को ‘एक असंतुलित व्यक्ति की बकवास बताया’. इस दौरान उन्होंने साफ-साफ कहा कि ट्रंप का यह रवैया अमेरिका के सहयोगियों को उससे दूर कर रहा है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के हालिया बयान को युद्ध अपराध की धमकी देने जैसा कहा. साथ ही बता दें कि ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जरी टेलर ग्रीन ने भी उनके बयान को बहुत बड़ी गलती बताया और कहा कि राष्ट्रपति ‘पागलपन’ की स्थिति में हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के लोगों से इस मामले को हैंडल करने के लिए कहा है. इसे लेकर टेलर ग्रीन ने कहा कि यह युद्ध बिना उकसावे के शुरू किया गया और इससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है.
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…