<
Categories: विदेश

Boy Left on Mount Fuji: पिता ने की खुदगर्जी की हद पार! 7 साल के मासूम बेटे को पहाड़ पर बेसहारा छोड़, बड़े बेटे को लेकर शिखर फतह करने निकला

माउंट फूजी पर 7 साल के थके बेटे को अकेला छोड़ चोटी फतह करने निकले पिता की हरकत पर भारी बवाल. बारिश और कोहरे के बीच मिले मासूम का पुलिस ने किया रेस्क्यू.

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माउंट फूजी (Mount Fuji) पर एक 48 वर्षीय पिता अपने 7 साल के छोटे बेटे को अकेला छोड़कर बड़े बेटे के साथ पहाड़ की चोटी की ओर बढ़ गए. यह घटना फुजिनोमिया ट्रेल (Fujinomiya Trail) के पास सुबह-सुबह हुई. Nagoya के रहने वाले इस व्यक्ति के साथ उनका पहली क्लास में पढ़ने वाला 7 साल का बेटा और मिडिल स्कूल में पढ़ने वाला बड़ा बेटा भी था.

क्या है पूरा मामला

समुद्र तल से लगभग 2,490 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छठे स्टेशन (Sixth Station) के पास छोटे बेटे ने थकने की बात कही. यात्रा रद्द करने या रुकने के बजाय, पिता ने छोटे बेटे से एक बेंच पर रुकने को कहा और खुद बड़े बेटे के साथ आगे बढ़ गए.

सुबह करीब 7:40 बजे एक माउंटेन हट (Mountain Hut) कर्मचारी ने बच्चे को बारिश और घने कोहरे में अकेला बैठे देखा. कर्मचारी ने बच्चे को सुरक्षित अंदर बैठाया और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पिता से संपर्क किया, जो उस समय आठवें स्टेशन के पास पहुंच चुके थे. अधिकारियों ने उन्हें तुरंत चढ़ाई रोकने और अपने छोटे बेटे के पास लौटने का सख्त निर्देश दिया. अनुमान के मुताबिक, पिता ने सुबह लगभग 4:30 बजे बच्चे को छोड़ा था. छठे से आठवें स्टेशन तक पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है.

आगे क्या हुआ?

बच्चा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया और बाद में अपने पिता से मिला. पुलिस ने पिता को चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में बच्चे को अकेले छोड़ना अस्वीकार्य है, चाहे इसके लिए चढ़ाई ही क्यों न छोड़नी पड़े. 

अपनी गलती मानते हुए पिता ने कहा, ‘मैंने जल्दबाजी में गलत फैसला लिया, मुझे इसका बेहद अफसोस है.’

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पिता की इस लापरवाही की भारी आलोचना की है. अधिकारियों ने सभी ट्रेकर्स को सलाह दी है कि किसी भी हाइकिंग ग्रुप की गति सबसे कम क्षमता वाले सदस्य के अनुसार तय होनी चाहिए. माउंट फूजी का मौसम अचानक बदलता है, इसलिए बच्चों के साथ ट्रेकिंग करते समय ग्रुप का साथ रहना बेहद जरूरी है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 से अधिक वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हूँ. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया हाउसों में काम करने के बाद, वर्तमान में मैं 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएँ दे रही हूँ. क्रिकेट के मैदान से जुड़ी इनसाइड स्टोरीज़, मैच एनालिसिस और आंकड़ों की बारीकियों को डिकोड करना मेरी मुख्य विशेषज्ञता है. क्रिकेट के अलावा, मैं बिजनेस/फाइनेंस (मार्केट ट्रेंड्स, सरकारी योजनाएं और पर्सनल फाइनेंस), राजनीति और बॉलीवुड के ज्वलंत मुद्दों पर भी पैनी नज़र रखती हूँ. मेरा उद्देश्य हर जटिल विषय को आपके लिए आसान भाषा में प्रस्तुत करना है.

Recent Posts

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST

England Pakistan Test Series: पाकिस्तान को इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त, 3-0 से सूपड़ा साफ कर अंग्रेजों ने दिखाया बाहर का रास्ता!

England Pakistan Test Series: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को…

Last Updated: September 12, 2026 19:40:05 IST

Kanpur: प्रेमी संग इश्क लड़ा रही थी मां, 14 साल के बेटे ने देख लिया, गला घोंटकर बेटे की कर दी हत्या

UP Crime: कानपुर के एक किशोर की कथित तौर पर उसकी मां और उसके प्रेमी…

Last Updated: September 12, 2026 19:24:40 IST

Radha Krishna movie: बॉलीवुड में बढ़ा पौराणिक फिल्मों का क्रेज, ‘हनुमान अंश’ के बाद अब करण जौहर भी बनाएंगे इन भगवान पर फिल्म

Radha Krishna movie: भारतीय सिनेमा में पौराणिक और धार्मिक कहानियों पर फिल्में बनाने का चलन…

Last Updated: September 12, 2026 18:27:38 IST