<
Categories: विदेश

पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’, फिर भी अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग का बिलावल भुट्टो पर चढ़ा खुमार, की धमाकेदार एंट्री

पाकिस्तान में धुरंधर फिल्म बैन होने के बावजूद भी पाकिस्तानी यूथ फिल्म के वायरल गाने की दीवानी है. वहीं PPP के चीफ बिलावल भुट्टो ने भी फिल्म के वायरल गाने पर एंट्री मारी.

Dhurandhar Viral Song: भारतीय जासूसी पर आधारित एक्शन, थ्रिलर फिल्म धुरंधर पाकिस्तान में बैन है. इस्लामाबाद इस फिल्म को ‘एंटी पाकिस्तान’ बताकर कोर्ट कचहरी में घसीट रहा है. कराची में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ता ने फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर समेत अन्य लोगों पर केस कर दिया है और एफआईआर कराने की मांग की है. वहीं फिल्म का हिट सॉन्ग पाकिस्तान में भी FA9LA पार्टियों की जान बन गया है. पाकिस्तान से एक वीडियो वाायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चीफ बिलावल भुट्टो स्टेज पर एंट्री मारते दिखे. इस दौरान बैकग्राउंड में ये गाना बज रहा था.

कार्यकर्ता कर रहे केस, चीफ ने उसी गाने पर ली एंट्री

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक तरफ बिलावल की ही PPP ने कराची कोर्ट में फिल्म पर याचिका दायर की है. इस याचिका में कहा गया कि फिल्म में दिवंगत बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है. इस पर याचिकाकर्ता ने कास्ट-क्रू के खिलाफ FIR कराने की मांग की. वहीं फिल्म के गाने पर पार्टी के चीफ बिलावल भुट्टो ने स्टेज पर एंट्री की. 

पाकिस्तान में बैन के बावजूद पाकिस्तानी यूथ हुई फैन

बता दें कि सॉन्ग FA9LA फिल्म के कुख्यात कैरेक्टर रहमान डकैत से जुड़ा है. रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना ने इस गाने के साथ एंट्री की. फिल्म में ल्यारी में गैंगवार दिखाया गया है. फिल्म का ये ट्रैक इतना पॉपुलर हुआ कि पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद पाकिस्तानी यूथ इसके दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही भारतीय फैंस उसका मीम बना रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिलीजुली प्रतिक्रिया

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा और मजाक का विषय बन गया है. एक तरफ फिल्म पर बैन लगाया गया है और दूसरी तरफ याचिकाकर्ता की ही पार्टी के चीफ और देश का बड़ा राजनीतिक चेहरा बिलावल भुट्टो इस गाने पर वॉक-इन कर रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे विरोधाभास बताया और कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST