Live TV
Search
Home > विदेश > Caught on Camera: आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान, फिर हुआ जोरदार धमाका; फ्लोरिडा हादसे का खौफनाक मंजर

Caught on Camera: आसमान से मिसाइल की तरह गिरा विमान, फिर हुआ जोरदार धमाका; फ्लोरिडा हादसे का खौफनाक मंजर

Florida Plane Crash Video: फ्लोरिडा में नौ लोगों को लेकर जा रहा निजी जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जोरदार धमाके के बाद विमान आग का गोला बन गया. हादसे में सभी नौ लोगों की मौत हुई.

Written By:
Published: November 2, 2026 09:46:00 IST
Last Updated: 2026-11-02 11:28:43

Mobile Ads 1x1

Florida Plane Crash Video: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ. नौ लोगों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट बिजनेस जेट अचानक आसमान से नीचे गिरा और रिहायशी इलाके में सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर होते ही विमान आग के बड़े गोले में बदल गया. इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे की पुष्टि की है. विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. विमान गिरने का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेट तेजी से नीचे आता दिखाई देता है और फिर धमाके के साथ आग की लपटों में घिर जाता है.

आसमान से तेजी से नीचे गिरा विमान

हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट- 60 था. यह दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजर रहा था. इसी दौरान विमान अचानक नीचे की ओर गिरने लगा. कुछ ही पलों में यह सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ जमीन से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि विमान में तुरंत भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई देने लगा. घटनास्थल पर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया और चारों तरफ काला धुआं फैल गया. विमान का मलबा सड़क पर बिखर गया और आग की लपटें काफी देर तक उठती रहीं.

घरों और गाड़ियों के पास गिरा विमान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान रिहायशी मकानों के बेहद करीब गिरा था. हादसे के समय आसपास से गाड़ियां भी गुजर रही थीं. विमान घरों और सड़क से गुजर रहे वाहनों से टकराने से बच गया. इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के कारण आसपास के मकानों को कितना नुकसान पहुंचा है.

कैमरे में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल और कैमरों में विमान के गिरने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में विमान तेजी से आसमान से नीचे आता दिखाई देता है. इसके बाद विमान सड़क के पास गिरते ही आग के बड़े गोले में बदल जाता है. धमाके के बाद घटनास्थल से धुएं का घना गुबार उठने लगता है. हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

यह हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वीं एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों ओर यातायात बंद कर दिया. साथ ही लोगों और वाहन चालकों से हादसे वाली जगह से दूर रहने की अपील की गई. पास में काम कर रही एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके की बिजली करीब दो घंटे तक बंद रही.

ऑस्टिन से बहामास जा रहा था निजी जेट

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी जेट था. इसकी पहचान टेल नंबर N722BD से हुई है. हालांकि, उन्होंने विमान में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी. परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (FAA) हादसे की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है.

कैसे हुआ हादसा? 

फिलहाल विमान के अचानक नीचे गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने विमान में सवार लोगों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की है. FAA और NTSB की टीमें हादसे की जांच करेंगी. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी या हादसे के पीछे कोई दूसरी वजह थी.

MORE NEWS