India News(इंडिया न्यूज),France-Bangladesh: भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को बांग्लादेश पहुंचे। जहां उनके स्वागत में बांग्लादेश ने चार-चांद लगा दिए। दो दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति मैक्रों को सर्वोच्च राजकीय सम्मान के तौर पर 21 तोपों की सलामी दी गई। बता दें कि, 33 वर्षों में किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की बांग्लादेश की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा है।
जानकारी क लिए बता दें कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और बांग्लादेश की पीएम हसीना बेगम दोनों जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएं थे। वहीं अब मैक्रों और हसीना सोमवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के दो द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करने और एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबाधित करने की उम्मीद है।
जानकारी के लिए बता दें कि, फ्रांस और बांग्लादेश के बीच 1990 में राष्ट्रपति फ्रेंकोइस मिटर्रैंड के बाद 33 साल बाद मैक्रों बांग्लादेश का दौरा करने वाले दूसरे फ्रांसीसी राष्ट्रपति हैं। बता दें कि, विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन ने कहा कि, बांग्लादेश और फ्रांस वार्ता के दौरान जलवायु परिवर्तन और विनियमित प्रवासन जैसे मुद्दों पर चर्चा के अलावा अपने बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़े