Gaza Peace Summit: गाजा पीस समीट में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गुनगान करते रहें लेकिन बदले में ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की.
Donald Trump Praises PM Modi in Gaza Peace Summit
गाजा में युद्धविराम के मुद्दे पर जब दुनिया के तमाम नेता अपनी राय रख रहे थे, तभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अप्रत्याशित रूप से भारत-पाकिस्तान संबंधों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को युद्धविराम की दिशा में धकेला, वह कदम शांति स्थापना का प्रतीक है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रंप इस भूमिका के लिए “नोबेल शांति पुरस्कार” के योग्य हैं.
शरीफ के इस बयान के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आपने इतना खूबसूरत कहा कि अब कुछ बोलने को नहीं बचा. चलो घर चलते हैं. उनकी इस बात पर हॉल में मौजूद नेता मुस्कुरा उठे. इसके बाद ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत एक महान देश है और उसके शीर्ष पर मेरा एक अच्छा दोस्त है. उसने शानदार काम किया है. उन्होंने शहबाज शरीफ की ओर मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे, है ना? इस टिप्पणी को कई कूटनीतिक हलकों में एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उनकी वजह से हुआ था. उनका कहना है कि जब भारत ने कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तानी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तब उन्होंने दोनों देशों पर आर्थिक दबाव डालकर युद्धविराम के लिए मजबूर किया. गाजा शांति वार्ता से ठीक पहले भी ट्रंप ने 50वीं बार यह दावा दोहराया. हालांकि, भारत ने हमेशा ट्रंप के इन दावों को खारिज किया है. भारत का कहना है कि यह उसका आंतरिक और द्विपक्षीय मसला है, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है.
गाजा पीस समिट का मकसद भले ही इज़राइल-हमास युद्ध को खत्म करने की दिशा में बातचीत करना था, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीमा और डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को सुर्खियों में ला दिया.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…