<
Categories: विदेश

कितनों पर जादू चलाएंगी Meloni! अब Trump और Erdogan हुए दीवाने, मारने लगे लाइन

Gaza Peace Summit: गाजा पीएम मेलोनी के खूबसूरती के तो सभी कायल है, लेकिन इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रीपति ने मेलोनी की खूबसूरती में तारीफों के पुल बांध दिये.

Trump and Erdogan Being Fan of Meloni: इजिप्ट में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन (Gaza Peace Summit) में इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने न केवल राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके कई वीडियो और किस्से वायरल हो गए. सम्मेलन में वह एकमात्र महिला नेता थीं, जिसके कारण वे सभी प्रतिनिधियों और राष्ट्राध्यक्षों का आकर्षण केंद्र बनी रहीं. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रीपति और तुर्की के राष्ट्रीपति भी उनके खूबसूरती की तारीफ करने में पीछे नहीं हटे.

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का मजेदार अंदाज

सम्मेलन में तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप एर्दोगन जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान काफी हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए. उन्होंने हाथ मिलाते हुए कहा कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन आपको स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए. यह सुनकर मेलोनी हंस पड़ीं और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी ठहाका लगाकर हंस पड़े. इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मुझे पता है, लेकिन अगर मैंने स्मोकिंग छोड़ दी तो शायद मैं कम सोशल हो जाऊंगी. मैं किसी को मारना नहीं चाहती. इसके बाद एर्दोगन ने कहा कि तुर्की ‘स्मोक-फ्री फ्यूचर’ का समर्थक है और वह हमेशा लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं. यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी तारीफ

सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान भी मेलोनी का आकर्षण जगजाहिर था. ट्रंप ने उनसे हाथ मिलाया, बातचीत की और जाते समय मेलोनी ने उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते किया. मंच पर ट्रंप ने मेलोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “खूबसूरत युवा महिला” कहा.
ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अमेरिका में किसी महिला के लिए ‘सुंदर’ शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता, वरना यह आपके राजनीतिक जीवन का अंत हो सकता है, लेकिन आज मैं अपनी संभावनाओं को आजमाऊंगा.  इसके बाद उन्होंने मेलोनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सुंदर कहलाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. मेलोनी इस पर मुस्कुरा पड़ीं. ट्रंप ने यह भी कहा कि मेलोनी एक अद्भुत नेता हैं और उनका सम्मान न केवल इटली बल्कि पूरी दुनिया में किया जाता है.

शहबाज शरीफ की तारीफ पर मेलोनी की प्रतिक्रिया

सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप की भारत-पाकिस्तान सीजफायर में भूमिका की तारीफ की. इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. जब शहबाज शरीफ ट्रंप की तारीफ कर रहे थे, मेलोनी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ट्रंप के पीछे खड़े थे. शहबाज ने ट्रंप को नोबल पुरस्कार के लिए नामित करने की बात की, जिस पर मेलोनी ने सहज रूप से अपना मुंह हाथ से ढक लिया. इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST