<
Categories: विदेश

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की. पुलिस ने रोबोट को सीज कर लिया है. वहीं दो लड़कों के फोन भी जब्त किए गए हैं.

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 वर्षीय लड़की अपने दोस्तों के साथ एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी. इसी दौराम एक रोबोट ने उसके साथ छेड़छाड़ की. बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया गया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रोबोट को जब्त कर लिया. साथ ही घटना को रिकॉर्ड करने के संदेह में दो किशोरों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या लड़की को परेशान करने के लिए मशीन को जानबूझकर नियंत्रित किया गया था. वहीं ये मामला सामने आने के बाद से केवल जर्मनी ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कहां, कब और कैसे हुई घटना?

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसारयह घटना रविवार रात लगभग 11:45 बजे जर्मनी के कोलोन के मध्य में स्थित एक व्यस्त सड़क होहेनज़ोलर्नरिंग पर हुई. लड़की अपने दोस्तों के साथ एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान लगभग 1.2 मीटर ऊंचा एक लाल और सुनहरे रंग का रोबोट कथित तौर पर उसके पास आया. उसने पीछे से छेड़छाड़ को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई.

कोलोन पुलिस ने क्या कहा?

कोलोन पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘आरोप है कि उस रोबोट ने 16 वर्षीय लड़की को पीछे से छुआ और उसके खिलाफ धक्के मारने जैसी हरकतें कीं.’ संदेह है कि रोबोट का 16 वर्षीय मालिक, जो वेजबर्ग का रहने वाला है. उसका 19 वर्षीय साथी ने घटना का वीडियो बनाया और उसके घटित होने के दौरान उस पर टिप्पणी भी की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों की फॉक्सवैगन सेडान कार की डिक्की में रोबोट बरामद किया. जांच के तहत पुलिस ने रोबोट और किशोरों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए.

दो मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘अधिकारियों ने संदिग्धों से रोबोट और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. आपराधिक जांच विभाग यौन उत्पीड़न के संदेह में मामले की जांच कर रहा है.’ पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय रोबोट कैसे काम कर रहा था और क्या उसकी गतिविधियों को रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जा रहा था. जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या लड़की को परेशान करने के लिए मशीन को जानबूझकर नियंत्रित किया गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST