<
Categories: विदेश

RSS से भी ज्यादा ताकतवर नेपाल का हिंदू संगठन! सनातनियों की रक्षा कर धर्मांतरण पर लगाता है लगाम

Nepal News: RSS की तरह ही नेपाल में भी एक हिंदू संगठन है। आज हम आपको बताएंगे भारत में RSS, तो नेपाल में हिंदुओं की वकालत कौन सा संगठन करता है?

HSS Nepal: जैसे की आप सभी जानते हैं कि भारत में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) लंबे समय से हिंदुओं की एकता और सुरक्षा को लेकर काम करता है। ये एक ऐसा संघ है जिसे भारत का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन कहा जाता है, ये संगठन हिंदू संस्कृति, धर्म और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के कदम पर कार्य करता है। लेकिन आज हम इस खबर आपको नेपाल में हिंदुओं की सुरक्षा और एकता बनाए रखने वाले प्रमुख संगठन के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आइए जानते हैं कि यह कौन सा संगठन है और इसका नाम क्या है।

नेपाल का हिंदू संगठन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल में हिंदुत्व की वकालत करने वाले संगठन का नाम HSS (हिंदू स्वयंसेवक संघ) है। दरअसल हिंदू स्वयंसेवक संघ (HSS) की स्थापना 1992 में नेपाल में हुई थी। ये संगठन भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से प्रेरित है। यह संगठन नेपाल के हिंदू समाज को संगठित करने, हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने और नेपाल में कुछ राजनीतिक मोर्चों पर सक्रिय रहने के लिए बनाया गया है। चलिए जान लेते हैं ये संघ क्या-क्या कार्य करता है।

HSS के मुख्य कार्य

जानकारी के मुताबिक ये संगठन हिंदू पहचान को मज़बूत करने, धर्मांतरण रोकने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर काम करता है। HSS अपनी शाखाओं के माध्यम से युवाओं में हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाता है। इतना ही नहीं ये संघ सामुदायिक सेवा कार्यों का भी हिस्सा बनता है। हाल ही में  HSS  ने नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग का समर्थन किया है। इतना ही नहीं बल्कि एचएसएस रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। ये संघ हिंदू समुदाय को एक करने और उनमें एकता बढ़ाने का काम करता है। साथ ही युवा पीढ़ी को आदर करना और अच्छे कर्मों की तरफ ले जाता है।

एक दूसरे से कितना मेल खाते हैं दोनों संगठन?

RSS और HSS भले ही औपचारिक रूप से एक होने की बात न करते हों। लेकिन, शाखाओं की कार्यशैली, गणवेश, प्रशिक्षण पद्धति और यहां तक कि शाखा-प्रार्थना भी लगभग एक जैसी ही है। आपको बता दें कि नेपाल में हिंदुत्व की राजनीति का इतिहास काफी पुराना और मजबूत है। आधुनिक नेपाल के निर्माता पृथ्वी नारायण शाह नेपाल को ही असली हिंदुस्तान मानते थे। वहीं 19वीं सदी में मराठी ब्राह्मणों के प्रभाव और 1925 में आरएसएस के गठन के साथ ही नेपाल में हिंदुत्व के विचार और मजबूत हुए।

Heena Khan

Recent Posts

गूगल का नया ‘एआई’ अवतार, भारतीय छात्रों के लिए क्लासरूम से करियर तक की नई डिजिटल क्रांति

गूगल (Google) छात्रों को भविष्य (Student's Future) की चुनौतियों के लिए लगातार तैयार कर रहा…

Last Updated: February 24, 2026 12:26:34 IST

UCSF की नई खोज: बुढ़ापे में भी याददाश्त दुरुस्त रखने का आसान तरीका, शोध में खुलासा

Research: व्यायाम न सिर्फ शरीर बल्कि यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है, शोध…

Last Updated: February 24, 2026 12:05:27 IST

T20 WC Super 8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ी भारत की टेंशन, प्वाइंट्स टेबल में मची हलचल, साउथ अफ्रीका भी नीचे फिसला

T20 WC Super 8 Points Table: वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे…

Last Updated: February 24, 2026 12:03:21 IST

Bharti Airtel Share Price: NBFC ब्रांच के लिए मेगा प्लान के बाद भारती एयरटेल के शेयर हुए डाउन, पढ़े पूरी खबर

Bharti Airtel Share Price: भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में नीचे…

Last Updated: February 24, 2026 11:50:55 IST

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये सरल उपाय, श्रीहरि का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होगी हर परेशानी!

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई…

Last Updated: February 24, 2026 11:49:01 IST

T20 World Cup 2026: वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने बल्ले से मचाई तबाही, हार नहीं अब इस वजह से सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है भारत

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत का मतलब है कि भारत…

Last Updated: February 24, 2026 11:42:38 IST