<
Categories: विदेश

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कौन डाल रहा अड़ंगा, लीक्ड ऑडियो ने खोली पोल!

India US Trade Deal: भारत को टैरिफ की धमकियां देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उन्हीं के सांसद ने खराब रवैये का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत और अमेरिकी व्यापार समझौते को कौन रोक रहा है?

India US Trade Deal: भारत को टैरिफ की धमकियां देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उन्हीं के सांसद ने खराब रवैये का आरोप लगाया है. रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूज का एक लीक्ड ऑडियो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इसमें वह ट्रंप की नीतियों की खुलकर आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि किन लोगों के कारण इंडिया और अमेरिका की ट्रेड डील अधर में लटकी हुई है.

क्रूज ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

टेड क्रूज के मुताबिक, भारत से व्यापार समझौते में लेट लफीती की वजह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं. एकिस्योस की रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूड ने कुछ पार्टी डोनर्स से फोन कॉल पर बात की और इसी बातचीत का ऑडियो अब लीक हो गया. ऑडियो में टेड क्रूज ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर पानी फेरने का पीटर नवारो और जेडी वेंस को जिम्मेदार ठहराया. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप की नीतियों को भी इसके लिए दोषी ठहराया है. 

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग से टैरिफ नीति में बदलाव

अमेरिकी सांसद ने कहा कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की वजह से टैरिफ नीति बन सकती है. रिपोर्ट के अनुसार 10 मिनट का यह लीक्ड ऑडियो रिपब्लिकन पार्टी के किसी सूत्र की ओर से मिला है. साल 2025 की स्टार्टिंग और मध्य में टेड क्रूज की कुछ प्राइवट डोनर्स से बात हुई थी. इसमें वह खुद को ट्रेडिशनल फ्री-ट्रेड सपोर्टर और हस्तेक्षपवादी रिपब्लिकन के तौर पर बता रहे हैं. टेड क्रूज साल 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ को इकॉनॉमी के लिए घातक बताया. साथ ही कहा कि यह नीति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की वजह भी बन सकती है. 

ट्रंप के क्रूज पर चिल्लाने का आरोप

टेड क्रूज के अनुसार, 2025 में जब ट्रंप कुछ देशों पर टैरिफ लगाने की बरसात कर रहे थे, तब वे कुछ सांसदों संग राष्ट्रपति से बात के लिए पहुंचे. सांसदों ने ट्रंप से इसे वापस लेने को लेकर आग्रह किया. आधी रात तक चली इस बात का कोई नतीजा नहीं निकला. क्रूज ने ट्रंप पर चिल्लाने और उनसे अपशब्द के आरोप भी लगाए.  

टेड क्रूज ने ट्रंप से कहा- चल सकता है महाभियोग

रिकॉर्डिंग में टेड क्रूज ने ट्रंप को साफ चेतावनी दी थी कि अगर नवंबर 2026 तक लोगों की बचत 30 पर्सेंट गिरी और सुपर मार्केट में महंगाई 10 से 20 फीसदी बढ़ी तो तो रिपब्लिकन पार्टी के लिए हर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. इससे ट्रंप, हाउस और सीनेट दोनों खो देंगे और अगले साल हर हफ्ते महाभियोग से भी गुजरना पड़ सकता है. इस बात पर नाराज होकर ट्रंप ने क्रूज से अभद्र भाषा में बात की और उन्हें चुप करा दिया. टेड क्रूज ने जेडी वेंस को रूढ़िवादी पॉडकास्टर कार्लसन का प्रोटेज (चेला) करार दिया.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST