Viral Video Captures Shocking Moment: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शंघाई की एक व्यस्त सड़क अचानक धंसती हुई दिखाई दे रही है. कुछ ही सेकंड के अंदर मजबूत सड़क एक विशाल सिंकहोल (Sinkhole) में तब्दील हो गई, जिसने वहां मौजूद हर चीज को अपनी गहराई में निगल लिया.
क्या है चौंकाने वाली पूरी घटनाक्रम?
दरअसल, चीन के सबसे आधुनिक शहरों में से एक, शंघाई, हाल ही में एक ऐसी प्राकृतिक आपदा का गवाह बना जिसने शहरी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर न सिर्फ गंभीर सवाल खड़े किए हैं बल्कि पूरी दुनिया को चौंकै दिया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे जमीन धीरे-धीरे धंसने लगती है. तो वहीं, इस ‘सिंकहोल‘ का आकार इतना बड़ा है कि इसने सड़क के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह से निगल लिया है. हालांकि, गनीमत यह रही कि वीडियो में कुछ वाहन चालक अंतिम क्षणों में ब्रेक लगाकर गड्ढे में गिरने से बच जाते हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
🇨🇳 Massive Sinkhole Suddenly Swallows Large Stretch of Roadway in Shanghai, China pic.twitter.com/HfZr1gb4Hz
— RT_India (@RT_India_news) February 12, 2026
सिंकहोल को लेकर क्या बोले शहरी विशेषज्ञ?
भूविज्ञानी और शहरी विशेषज्ञों ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जमीन के नीचे पानी के मुख्य पाइप फटने से मिट्टी का कटाव होता है, जिससे ऊपरी सतह पूरी तरह से खोखली हो जाती है.
इसके साथ ही मेट्रो लाइनों का विस्तार और ऊंची इमारतों की नींव के लिए की जाने वाली खुदाई जमीन की स्थिरता को और भी ज्यादा तेजी प्रभावित करने का काम करती है. भूविज्ञानिकों का मानना है कि ज़मीन के नीचे से पानी का ज्यादा इस्तेमाल मिट्टी की संरचना को पूरी तरह से कमजोर कर देता है.
घटना के बाद प्रशासन ने क्या लिया एक्शन?
तो वहीं, इस डरावने दहशत को देखने के बाद अब स्थानीय लोगों में डर का मौहल देखने को मिल रहा है. तो वहीं, प्रशासन ने बिना वक्त लगाए पूरे इलाके की घेराबंदी कर यातायात को डायवर्ट करने का काम किया है.
हालांकि, विशेषज्ञों का यह कहना है कि शहरी नियोजन में ‘ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार‘ जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जाना चाहिए ताकि सतह के नीचे बन रहे खोखले स्थानों का समय रहते पता लगाया जा सके.