<
Categories: विदेश

Israel Iran US War: 194 मिसाइल, 812 ड्रोन… ईरान ने UAE पर किए 1000 से ज्यादा हमले, अमेरिका ने जारी किया लेवल 3 का अलर्ट

Israel Iran US War: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग लेवल का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं कि इस अलग-अलग लेवल के अलर्ट का क्या मतलब होता है?

US Level 3 Alert: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने बड़ा बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के बड़े खाड़ी इलाके तक फैलने के बाद से उस पर 1,000 से ज्यादा हमले हुए हैं. UAE के विदेश मंत्रालय ने एक नए बयान में कहा है कि वह ईरानी हमलों में बढ़ोतरी के खिलाफ अपने सेल्फ-डिफेंस के सही अधिकार की रक्षा करेगा.

इस बयान में कहा गया है कि  यूनाइटेड अरब अमीरात इस बात की पुष्टि करता है कि उसने बार-बार हो रहे ईरानी हमलों के जवाब में अपने डिफेंसिव पोजिशन को बदलने का कोई फैसला नहीं लिया है और कहा कि उस पर 1,000 से ज़्यादा हमले हुए हैं.

यूएई पर अब तक कितने हमले हुए?

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ईरान ने अब तक 186 मिसाइल, 8 क्रूज मिसाइल और 812 ड्रोन हमले किए गए. जिसमें से 172 बैलिस्टिक मिसाइल, 8 क्रूज मिसाइल और 755 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया है. अबू धाबी ने दोहराया कि वह इस युद्ध का हिस्सा नहीं है और उसने ईरान के खिलाफ हमले के लिए अपने इलाके, पानी या हवाई इलाके का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है.

अमेरिका ने की ये घोषणा

बढ़ते तनाव के बीच दुबई ने शहर में US कॉन्सुलेट पर ड्रोन हमले की भी खबर दी. अधिकारियों के मुताबिक, हमले से साइट पर थोड़ी आग लगी, जिसे बाद में बुझा दिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दुबई में US कॉन्सुलेट पर यह हमला कुवैत और सऊदी अरब में US एम्बेसी पर इसी तरह के हमलों के कुछ दिनों बाद हुआ है. इस वजह से यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कुवैत सिटी एम्बेसी को ‘अनिश्चित समय के लिए’ बंद करने और रियाद में सभी कॉन्सुलेट सर्विस कैंसल करने की घोषणा की.

Iran Israel US War: भारत में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक हुआ खत्म? मंत्रालय के बयान से लोगों को मिली बड़ी राहत

जारी किया लेवल-3 का अलर्ट

इसके अलावा, अमेरिकी सरकार ने यूएई में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है. खाड़ी देशों के लिए लेवल 3 का अलर्ट जारी है. स्टेट डिपार्टमेंट के जारी नए नोटिस के मुताबिक, अबू धाबी, दुबई और दूसरे शहरों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि अगर फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं हैं, तो वे ओमान और सऊदी अरब के साथ ज़मीनी बॉर्डर से देश छोड़ दें.

लेवल 4 का क्या मतलब होता है?

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग को देखते हुए यूएई के लिए लेवल-3 का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका अलग-अलग क्या मतलब होता है.

लेवल-4: ट्रैवल न करें

  • ईरान
  • इराक
  • लेबनान
  • सीरिया
  • यमन

लेवल 3: ट्रैवल पर दोबारा सोचें

  • बहरीन
  • इज़राइल
  • कुवैत
  • ओमान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • UAE

लेवल 2: ज़्यादा सावधानी बरतें

  • इजिप्ट

अमेरिका ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा, अमेरिका ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. जिन अमेरिकियों को कॉन्सुलर मदद चाहिए, वे US स्टेट डिपार्टमेंट से 24/7 फ़ोन पर संपर्क कर सकते हैं

+1-202-501-4444 (विदेश से)

+1-888-407-4747 (US और कनाडा से)

लेटेस्ट अपडेट के लिए अमेरिकियों को http://travel.state.gov/destination पर जाने और http://step.state.gov पर सीधे अलर्ट पाने के लिए एनरोल करने की सलाह दी गई है.

रूस का बड़ा फैसला! ईरान के न्यूक्लियर प्लांट में काम बंद, 600 कर्मचारियों का रेस्क्यू, क्या मंडरा रहा है तबाही का साया?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST