US KC-135 Crash: इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 टैंकर विमान क्रैश हो गया है. जिसमें चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है. ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस हादसे ने अमेरिका और ट्रंप प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
इराक में गिरा अमेरिकी विमान में 4 लोगों की मौत, 2 की तलाश जारी
US KC-135 Crash: इराक में एक अमेरिकी KC-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस विमान में मौजूद चालक दल के छह सदस्यों में से चार की मौत हो गई है. अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले रहा एक ईंधन भरने वाला विमान गुरुवार को इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी के कारण हुई है और न ही मित्रवत गोलीबारी के कारण हुई है. बयान में विमान को क्रैश बताया गया है. अमेरिका-इजरायल संयुक्त अभियान में शामिल एक अन्य अधिकारी ने भी इस संबंध में अपनी राय बताई है. ईरान के खिलाफ युद्धतनाव कम होने के किसी भी प्रकार के संकेत अब नहीं दिख रहे हैं. अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे. इसमें से एक सुरक्षित रूप से उतर गया जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
अमेरिका ने चौथे विमान दुर्घटना केसी-135 टैंकर की जिम्मेदारी स्वीकार की है. यह टैंकर अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के दौरान सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया गया चौथा विमान है, जो दुर्घटना का शिकार हुआ है. पिछले सप्ताह में, 3 अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गलती से कुवैती सेना की गोलीबारी में मार गिराया गया था.अमेरिका ने यह भी बताया कि F-15E स्ट्राइक ईगल से चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और बचाए जाने के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई.
अमेरिकी सेना ने यह साफ किया कि विमान हादसे का शिकार किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुआ है. मतलब है कि शुरुआती जानकारी के यह दुर्घटना किसी हमले से जुड़ी हुई नहीं है.
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…