<
Categories: विदेश

हत्यारों को ऐसी सजा मिलेगी कि… खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते ही फफक-फफक कर रो पड़ी टीवी एंकर!

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई. इसके बाद से ही ईरानी लोगों में गुस्सा है. जानिए उनकी मौत पर आईआरजीसी ने क्या कहा?

विदेश. अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई. ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है. साथ ही यह भी बताया कि देश में 40 दिनों का शोक घोषित किया गया है. खामेनेई की मौत के बाद से ईरान में मातम पसर गया. लोग मस्जिदों में एकत्रित होकर शोक मना रहे हैं. खामेनेई की मौत की खबर टीवी प्रेजेंटर ने रोते हुए सुनाई और बताया कि ईरान में 40 दिनों का शोक मनाया जाएगा. 

खामेनेई के जाने के बाद ईरान ने नए सुप्रीम लीडर की घोषणा कर दी. यह पदवी खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को दी गई है. ईरान के नागरिक बड़ी तादात में सड़कों पर आ गए और अमेरिका-इजरायल के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. खामेनेई की मृत्यु की खबर से ईरानी मीडिया में भी गम का माहौल बना हुआ है. 

देश में 40 दिन का शोक

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ने लिखा कि इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई शहीद हो गए हैं. वह शनिवार सुबह जायोनी शासन (इजरायल) और अमेरिका के हमले में शहीद हुए. नेता की शहादत के बाद कैबिनेट ने 40 दिनों के सार्वजनिक शोक और 7 दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया है. ईरान की प्रेस टीवी ने भी खामेनेई के निधन पर शोक जताया और लोगो को काला कर दिया. प्रेस टीवी ने लिखा कि ‘इजरायल-अमेरिका के कायराना हमले में इस्लामिक क्रांति के नेता शहीद हो गए हैं.’ प्रेस टीवी ने लिखा कि उनकी शहादत का ऐलान रविवार तड़के की गई. शनिवार सुबह तेहरान स्थित अयातुल्ला खामेनेई के आवास को निशाना बनाया गया, जिसमें उनकी बेटी, दामाद, बहू और एक पोता/पोती भी शहीद हो गए.’ बयान जारी के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया है. 

आईआरजीसी ने क्या कहा?

वह नेता घमंडी ताकतों के खिलाफ साहस और अल्लाह के रास्ते में की गई कोशिशों के लिए अपने युग में अद्वितीय थे. बयान में बताया गया कि मानवता के सबसे दुष्ट आतंकियों और जल्लादों के हाथों उनकी शहादत इस महान नेता की सच्चाई और उनकी ईमानदार सेवाओं की स्वीकार्यता का संकेत है. आईआरजीसी ने कहा कि उनकी शहादत का संकेत अपने लक्ष्य के और भी नजदीक पहुंचना है. उन्होंने बयान में कहा कि, ‘अमेरिका और जायोनी शासन की दुष्ट सरकारों का यह आपराधिक और आतंकी वाला काम धार्मिक, नैतिक, कानूनी और परंपरागत सिद्धांतों का साफ-साफ उल्लंघन करता है. इसलिए उम्मत के इमाम के हत्यारों को ऐसी कठोर सजा मिलेगी कि वे जिंदगी भर पछताएंगे. ईरान अपने साथ हुए का बदला लेकर रहेगा और उन्हें नहीं छोड़ेगा.’

ईरानी एजेंसी Tasnim ने क्या लिखा?

ईरानी न्यूज एजेंसी Tasnim की रिपोर्ट में लिखा, ‘अमेरिका और इजरायल  के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए हैं. खामेनेई ने 1989 में इस्लामी गणराज्य के संस्थापक रहे इमाम खुमैनी के निधन के बाद से बागडोर संभाली थी और 37 सालों तक ईरान और मुस्लिम उम्माह का नेतृत्व किया. ‘एजेंसी ने लिखा कि ‘ईरानी सशस्त्र बलों ने अमेरिकी-इजरायली आक्रामकता के जवाब में इजरायल के कब्जे वाले क्षेत्रों और मध्य-पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.’

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Repo Rate Cut: EMI में राहत नहीं, फिर भी हो रहा फायदा, Home Loan वालों के बड़ा सेविंग सीक्रेट

Repo Rate Cut: आरबीआई ने अप्रैल 2026 में रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए…

Last Updated: April 11, 2026 07:23:40 IST

RCB vs RR IPL 2026: फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया कमाल! RCB को RR ने ऐसे किया ‘चारो खाने चित’

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals: 15 साल के बेहतरीन बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की ज़ोरदार…

Last Updated: April 11, 2026 07:09:24 IST

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST