Donald Trump: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अब राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग को खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय सीजफायर प्लान का प्रस्ताव रखा है.
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने 15 सूत्रीय सीजफायर प्लान का प्रस्ताव रखा है.
Iran Israel US War: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह हैकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 15 सूत्रीय सीजफायर प्लान का प्रस्ताव दिया है. यह प्रस्ताव वॉशिंगटन (जिसे इजराइल का समर्थन हासिल है) और तेहरान के बीच संघर्ष शुरू होने के लगभग एक महीने बाद आया है. यह ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सेना कथित तौर पर पश्चिम एशिया में कम से कम 1,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने की तैयारी कर रही है.
यह प्रस्ताव पाकिस्तान में मध्यस्थों के माध्यम से तेहरान को सौंपा गया. पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बातचीत की मेज़बानी करने की पेशकश की है. गौरतलब है कि अधिकारियों ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कथित तौर पर अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम कड़ी बनकर उभरे हैं.
हालांकि, जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव का पूरा ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य जोर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों पर है. गौरतलब है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से ही इजराइल और अमेरिका, ईरान के मिसाइल सिस्टम, लॉन्च साइट्स और अन्य अहम बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहे हैं. इसके बावजूद, तेहरान ने इजराइल और आस-पास के खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागना जारी रखा है.
अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस प्रस्ताव में समुद्री मार्गों का मुद्दा भी शामिल है. यह ऐसे समय में आया है जब होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जो फारसी खाड़ी से तेल के वैश्विक आयात-निर्यात के लिए एक अहम रास्ता है, बंद पड़ा है. इससे तेल की आपूर्ति में कमी आई है और कीमतें बढ़ गई हैं.
सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार करने के बदले में अमेरिका ने कथित तौर पर ये प्रस्ताव दिए हैं.
ईरानी सेना के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ोल्फ़घारी ने बुधवार को कहा कि ऐसा लग रहा है कि ट्रंप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो खुद को वैश्विक महाशक्ति होने का दावा करते हैं, अगर वह ऐसा कर पाते तो इस मुश्किल से अब तक बाहर निकल चुके होते. अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए. आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है. क्या आपके अंदरूनी झगड़े इस हद तक पहुंच गए हैं कि तुम खुद से ही बातचीत कर रहे हो?
ईरान की शीर्ष सैन्य कमान के प्रवक्ता मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने मंगलवार को कहा कि लड़ाई पूरी जीत मिलने तक जारी रहेगी. उनकी ये टिप्पणियां ट्रंप के उस दावे का खंडन करती प्रतीत हुईं कि ईरान शांति चाहता है और साथ ही ईरान के नेतृत्व को यह चेतावनी भी देती हैं कि किसी भी बातचीत के दौरान पीछे न हटें. हालांकि, कई रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने पर सहमत होने के लिए 5 मुख्य मांगें रखी हैं.
बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को करीब 16500 करोड़…
Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…
MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…
Ashok Kharat Viral Video: नाशिक के रहने वाले और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक…
भारत में मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में रखा ही नहीं जाता. चूंकि शादी…