<
Categories: विदेश

जेफ्री एपस्टीन का ‘बेबी रैंच’ प्लान क्या था? आखिर क्यों वैज्ञानिकों से की थी दोस्ती, पूरा मामला जान फटी रह जाएंगी आंखें

Baby Ranch Plan: अमेरिका के जेफ्री एपस्टीन के बारे में अब तक आप सभी ने जरूर सुन लिया होगा. इसके साथ ही आपने उनके काले करतूतों के बारे में भी सुन लिया होगा. जिसको लेकर पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. अब उनके बेबी रैंच प्लान के बारे में खुलासे से हड़कंप मच गया है.

Jeffrey Epstein Files: आप सभी ने अब तक जेफ्री एपस्टीन का नाम तो जरूर सुना होगा. जिसकी 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई, जब उन पर नाबालिग लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में मुकदमा चल रहा था. हालांकि, उनकी मौत से पहले उन पर एक बहुत ही परेशान करने वाली योजना बनाने का आरोप लगा था. एपस्टीन कथित तौर पर अपनी दौलत, जमीन और ताकतवर लोगों से अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके अपना DNA फैलाना चाहते थे और इंसानों की एक ‘सुपर रेस’ बनाना चाहते थे.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि सालों तक एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और दूसरों से कहा कि वह न्यू मैक्सिको में अपने बड़े से खेत में महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहते हैं.

जेफ्री एपस्टीन की इस योजना को क्या कहते थे?

जेफ्री एपस्टीन की इस प्लान को कुछ लोग बेबी रैंच कहते थे. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन चाहते थे कि महिलाएं उनके स्पर्म से प्रेग्नेंट हों और वहीं उनके बच्चे पैदा करें. इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह प्लान कभी पूरा हुआ और न ही यह साफ है कि यह गैर-कानूनी होता या नहीं. कहा जाता है कि एपस्टीन की सोच ट्रांसह्यूमनिज़्म से जुड़ी थी, जो एक ऐसा फिलॉसफी है जो टेक्नोलॉजी, जेनेटिक बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इंसानी क्षमताओं को बेहतर बनाने की वकालत करती है.

आलोचकों का कहना है कि इस तरह की सोच यूजेनिक्स जैसी है, जो चुनिंदा ब्रीडिंग के माध्यम से इंसानी नस्ल को बेहतर बनाने का तरीका है, जिसे बाद में नाजियों ने अपनाया था.

Indians attacked in Russia: रूस के ऊफा स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में हुआ चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र घायल

एपस्टीन ने साइंटिस्ट से क्यों बढ़ाई थी नजदीकियां?

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एपस्टीन ने साइंस की दुनिया में भी ऐसा ही तरीका अपनाया. उन्होंने कई जाने-माने वैज्ञानिकों से दोस्ती की, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता और मशहूर प्रोफेसर शामिल थे. एपस्टीन ने रिसर्च के लिए फंडिंग दी, कॉन्फ्रेंस ऑर्गनाइज किए और शानदार डिनर और मीटिंग्स का खर्च उठाया. कुछ वैज्ञानिकों ने बाद में माना कि फंडिंग मिलने की उम्मीद में उन्होंने एपस्टीन के क्रिमिनल इतिहास को नजरंअंदाज कर दिया था.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में किया था लाखों डॉलर का दान

उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में लाखों डॉलर दान किए. उन्होंने जिन कॉन्फ्रेंस को स्पॉन्सर किया, वे U.S. वर्जिन आइलैंड्स में हुए, जहाँ मेहमानों को उनके प्राइवेट आइलैंड पर ले जाया गया. एक बार तो कुछ वैज्ञानिक एपस्टीन की किराए की सबमरीन में भी घूमे. 2000 के दशक की शुरुआत में एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और बिजनेसमैन से कहा कि वह सांता फ़े के पास अपने बड़े रैंच को इस प्रोजेक्ट का सेंटर बनाना चाहते हैं. कई लोगों ने अलग-अलग मौकों पर यह बात सुनी और इसे परेशान करने वाला और अजीब बताया.

क्या था बेबी रैंच का आइडिया?

एक महिला जिसने खुद को NASA की साइंटिस्ट बताया. उन्होंने कहा कि एपस्टीन एक बार में लगभग 20 महिलाओं को वहां प्रेग्नेंट करना चाहता था. बताया जाता है कि वह एक पुराने स्पर्म बैंक से प्रेरित था, जिसने नोबेल पुरस्कार विजेताओं से स्पर्म इकट्ठा करने की कोशिश की थी, हालांकि असल में सिर्फ एक नोबेल पुरस्कार विजेता ने ही स्पर्म दिया था. एपस्टीन ने अपने शरीर को सुरक्षित रखने के बारे में भी बात की. एक सोर्स के अनुसार, उसे मौत के बाद क्रायोप्रिजर्वेशन जैसी तकनीकों में दिलचस्पी थी. यहां तक कि उसने कथित तौर पर यह भी कहा था कि वह अपना सिर और प्राइवेट पार्ट्स सुरक्षित रखना चाहता है.

Jeffrey Epstein: क्या सचमुच जेफरी एपस्टीन बच्चों को खाता था? नरभक्षण और अनुष्ठानिक बलिदान के दावों पर फैक्ट चेकर्स ने किया खुलासा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST