<
Categories: विदेश

रिपोर्टिंग कर रही थी महिला पत्रकार, तभी ट्रंप की पुलिस ने सरेआम मार दी गोली, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

लॉस एंजिल्स में पुलिस द्वारा गोली मारे जाने वाली महिला रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी है। लॉरेन ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी महिला पत्रकारों में से एक हैं। लॉस एंजिल्स में हिंसा भड़कने के बाद लॉरेन रिपोर्टिंग कर रही थीं, इसी दौरान पीछे खड़े एक पुलिसकर्मी ने लॉरेन के पैर में रबर की गोली मार दी।

India News (इंडिया न्यूज)Los Angeles Protest: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। इस बीच लॉस एंजिल्स से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक विदेशी महिला पत्रकार को गोली मार दी।

दरअसल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लॉस एंजिल्स में कई जगहों पर आंसू गैस के गोले के साथ-साथ रबर की गोलियों का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने रिपोर्टर को भी निशाना बनाया।

रिपोर्टर के पैर में गोली लगी

लॉस एंजिल्स में पुलिस द्वारा गोली मारे जाने वाली महिला रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी है। लॉरेन ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी महिला पत्रकारों में से एक हैं। लॉस एंजिल्स में हिंसा भड़कने के बाद लॉरेन रिपोर्टिंग कर रही थीं, इसी दौरान पीछे खड़े एक पुलिसकर्मी ने लॉरेन के पैर में रबर की गोली मार दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोली सीधे लॉरेन के पैर में लगती है, जिसके बाद वह नीचे झुक जाती हैं। लॉरेन पीछे से बोलती नजर आ रही हैं, “मैं ठीक हूं”। लॉरेन का कहना है कि ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया है।

देखें वीडियो

लॉस एंजिल्स में क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन के आदेश पर 2 दिन पहले कुछ इलाकों में अप्रवासी नागरिकों पर छापेमारी की गई थी। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में करीब 300 नेशनल गार्ड तैनात कर दिए। कई लोग सड़कों पर उतर आए और ट्रंप के निर्वासन अभियान के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते इस प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया।

यूक्रेन के विनाश की उल्टी गिनती शुरू, Putin ने जंग में उतारा अपना सबसे विधवंसक शैतान, ‘ब्रह्मोस’ से भी ज्यादा घातक है ‘रूसी ओरेश्निक’

Ashish kumar Rai

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST