<
Categories: देश

शादी, सुहागरात और कत्ल! 2025 पतियों के लिए रहा काल, अब तक इतनी पत्नियों ने उतारा मौत के घाट

Raja Raghuvanshi Murder: साल 2025 में शादी और कत्ल की ऐसी कई कहानियां आई हैं जिन्होंने देश को दिया है। पतियों और प्रेमियों की हैवानियत के कई किस्से मीडिया में छाए रहे हैं। पर साल 2025 इस मामले में थोड़ा सा मुख्तलिफ है। इस साल कई पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या कर दी।

India News (इंडिया न्यूज), Raja Raghuvanshi Murder: साल 2025 में शादी और कत्ल की ऐसी कई कहानियां आई हैं जिन्होंने देश को दिया है। पतियों और प्रेमियों की हैवानियत के कई किस्से मीडिया में छाए रहे हैं। पर साल 2025 इस मामले में थोड़ा सा मुख्तलिफ है। इस साल कई पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या कर दी। फिर चाहे वो मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या बिजनौर का दीपक कुमार हत्याकांड। ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है। इसका आरोप भी उनकी पत्नी सोनम पर है, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, इंदौर के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की थी। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे।

यहां 2 जून को राजा का शव वीसावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था। सोनम घटनास्थल पर नहीं मिली थी। घटना के 9 दिन बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। मेघालय पुलिस की मानें तो सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पिछले कुछ महीनों में पत्नियों द्वारा पतियों की हत्याओं की यादें ताजा कर दी हैं। आइए आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिसमें पत्नी खुद ही कातिल बन गई।

‘पति को मारकर ड्रम में भरी लाश’

रिश्ते और भरोसे के कत्ल की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले आपको मेरठ का सौरभ हत्याकांड जरूर याद होगा। इसी साल 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर सीमेंट के नीले ड्रम में डाल दिया था। फिर मुस्कान और साहिल घूमने चले गए। जब ​​दोनों वापस लौटे तो सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों जेल में हैं।

सऊदी से लौटे पति की हत्या, शव को बैग में भरकर फेंका

मेरठ और बिजनौर की तरह देवरिया में भी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। दरअसल, नौशाद सऊदी में पैसे कमाने गया था। वह इसी साल अप्रैल में लौटा था। घर लौटने के 10 दिन बाद नौशाद की पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नौशाद की पत्नी का उसी गांव में रहने वाले एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उसका भतीजा था। नौशाद की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में रखकर गांव से 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया।

प्रेमिका ने पति को मारी गोली

अप्रैल में ही बिजनौर में फारूक की हत्या कर दी गई थी। फारूक भी सऊदी में काम करता था। अप्रैल में जब वह गांव लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमरीन का उसी गांव के मेहरबान से प्रेम प्रसंग चल रहा है। तब उसने अमरीन को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान के साथ मिलकर फारूक को खत्म करने का प्लान बनाया। एक दिन मेहरबान और उसके दोस्त उमर ने फारूक की गोली मारकर हत्या कर दी।

सांप के काटने का ड्रामा और पति की हत्या

मेरठ में ही अमित कुमार की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया और लोगों को बताने लगी कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया। उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी।

‘सिर पर आगे और पीछे से वार’, राजा रघुवंशी हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हत्यारिन सोनम के खौफनाक कारनामे चौंका देंगे

रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की हत्या

इस साल बिजनौर में भी एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। रेलवे कर्मचारी दीपक कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पत्नी शिवानी ने ससुराल वालों को बताया कि दीपक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। दीपक के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शिवानी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई है और हत्यारी पत्नी ही निकली।

पारुल ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई

इसी साल मार्च में बिजनौर में एक और पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी। दरअसल, 13 मार्च को होली के दिन मकरेंद्र अपनी पत्नी पारुल के लिए दवा लेने बाजार गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। 15 मार्च को अमरोहा में मकरेंद्र का शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि पारुल का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका मकरेंद्र को पता चल गया था। इसके बाद पारुल ने प्रेमी विनीत के साथ मिलकर मकरेंद्र की हत्या करा दी।

खतरे में गठबंध! फिर होगा दल बदल, आखिर बिहार में किस करवट बैठेगा नीतीश कुमार का ऊंट?

 

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST