<
Categories: विदेश

New Year 2026: सबसे पहले कौन से देश में आता है नया साल, दूसरे देशों से पहले शैंपेन-आतिशबाजी हो जाती है खत्म

नए साल की शुरुआत होने में थोड़ा ही समय बाकी है. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में अकसर सवाल आता है कि आखिर कौन सा ऐसा देश है, जहां पर सबसे पहले नए साल की शुरुआत होती है.

New Year 2026: जल्द नए साल का आगाज होने वाला है. 31 दिसंबर की रात नए साल के स्वागत के लिए देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों की नजरें सुई पर टिकी होती हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि जब आपका नया साल शुरू होता है, तब तक दुनिया के कुछ कोने नए साल का जश्न मना चुके होते हैं. वहां शैंपेन की बोतल खुल चुकी होती है और आतिशबाजी थम चुकी होती है. वहीं बहुत से देश अभी भी इंतजार कर रहे होते हैं. इसकी वजह ये है कि हर देश का समय अलग होता है और भारत से पहले कई देशों में 31 दिसंबर की रात का समय गुजर चुका होता है. आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया की पहला ऐसा देश कौन सा है जहां पर नए साल का आगाज सबसे पहले होता है.

नए साल का अलग समय क्यों?

बता दें कि 1 जनवरी को पूरे दुनिया में नया साल मनाया जाता है लेकिन हर देश में नए साल की एंट्री टाइम अलग होती है. इसकी वजह ये है कि धरती के अलग-अलग कोनों में अलग-अलग टाइम जोन होता है. अंतर्राष्ट्रीय समय अलग होता है और देश में समय अलग होता है. अकसर लोगों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले नया साल मनाता है लेकिन ये सच नहीं है. हालांकि अगर आप इसकी जगह पर न्यूजीलैंड कहेंगे, तो काफी हद तक सही होंगे.

यहां सबसे पहले मनाया जाता है नया साल

दरअसल मध्य प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती का किरीटीमाटी द्वीप, जिसे क्रिसमस द्वीप भी कहा जाता है. वो दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है. ये द्वीप अंतर्राष्ट्रीय डेट लाइन के सबसे पास स्थित है. इसके कारण यहां पर नया साल लगभग एक दिन पहले ही आ जाता है. इसी समय पर दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी नया साल मनाया जाता है. इस लिस्ट में टोंगा, समोआ और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है.

न्यूजीलैंड के बाद इन देशों में नए साल का जश्न

न्यूजीलैंड के बाद रूस के पूर्वी हिस्सों में नए साल का आगाज होता है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहर सिडनी और मेलबोर्न में नया साल दस्तक देता है. इसके बाद जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में नए साल का जश्न शुरू होता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST