<
Categories: विदेश

Nicolas Maduro Future in America Custody: आखिर क्या है सजा, जिसके तहत अमेरिका ने मादुरो को पकड़ा है?

Nicolas Maduro Future in America Custody: अमेरिका ने सद्दाम को गिरफ्तार कर ईराक में मुकदमा चलाया और फांसी की सजा हुई. लेकिन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर मुकदमा अमेरिका में ही चलेगा ऐसा क्यों?

Nicolas Maduro Future in America Custody: किसी भी देश के राष्ट्रपति को उसी के घर से उठा लेना आसान नहीं होता. लेकिन वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ जो हुआ वो अब इतिहास बन चुका है. अमेरिका की आर्मी राजधानी काराकस में सीक्रेटली एंटर करती है और प्रेसिडेंट मादुरो और उनकी पत्नी को उठाकर अपने साथ ले जाती है.अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान भी सामने आया, जिसमें मादुरो के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया गया. सीनेटर माइक ली के मुताबिक, रुबियो ने इस बात पर मुहर लगा दी कि मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें अमेरिका लाकर उन पर आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. 

कानूनी कार्रवाई का दौर शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो की गिरफ्तारी के अलावा वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई नहीं की गई. ट्रंप प्रशासन ने मैसेज दिया कि सैन्य चरण पूरा हो गया और अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मार्को रुबियो के बयानों से साफ होता है कि मदुरो का फ्यूचर अब काराकस के महलों की बजाय अमेरिकी अदालतों और जेल में कटेगा. बता दें कि मादुरो पर नार्को-टेररिज्म, ड्रग तस्करी और भ्रष्टाचार के आरोप हैं. अमेरिका के न्याय विभाग ने पहले से ही उन पर करोडों डॉलर का इनाम रखा था. अमेरिका में उन पर अदालत में मुकदमा चलेगा.

दिया एक नया मैसेज

अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने पड़ोस में किसी तरह का टेररिज्म को बर्दाश्त नहीं करेगा. इस घटना से रूस, चीन और ईरान को भी झटका लगा. क्योंकि, इन कंट्री के लिए साउथ अमेरिका में घुसने का पास मदुरो के पास से होकर जाता था. अमेरिका उन्हें एक मिसाल के तौर यह कार्रवाई करना चाहता है, जिससे लैटिन अमेरिका के अन्य तानाशाहों को वार्निंग मिल सके. फिलहाल, वेनेजुएला राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है और नए मोड़ पर खड़ा है. ऐसे में अमेरिका का कंट्रोल वहां पर देखने को मिल सकता है.

किम जोंग ने दी धमकी

बता दें कि रूस के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर निंदा की और संयम बरतने की बात कही. चीन ने घटना के बाद आपातकात मीटिंग बुलाई. इन सब के बीच नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भी बयान सामने आया. किम जोंग उन ने अमेरिका को सीधी धमकी दे डाली. उत्तर कोरियाई तानाशाह ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा किया जाए नहीं तो गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे. फिलहाल, देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या नया मोड़ निकलकर आता है?

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST