Hindi News / International / Nostradamus Predictions 2025 Nostradamus Had Predicted Severe Heat Know His 5 Scary Predictions Indianews

Nostradamus Predictions 2025 : नास्त्रेदमस ने की थी भीषण गर्मी की भविष्यवाणी, जानें उनकी 5 डरावनी भविष्यवाणियां-Indianews

India News(इंडिया न्यूज),Nostradamus Predictions: पूरी दुनिया में विख्यात नास्त्रेदमस की भविष्याणी इन दिनों लगातार चर्चा में है। जहां उन्होने भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि, नास्त्रेदमस ने इस साल की पांच और डरावनी भविष्यवाणी की है। जिसको लेकर लोगों में डर का महौल है क्योंकि भीषण गर्मी […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Nostradamus Predictions: पूरी दुनिया में विख्यात नास्त्रेदमस की भविष्याणी इन दिनों लगातार चर्चा में है। जहां उन्होने भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन इससे बड़ी बात ये है कि, नास्त्रेदमस ने इस साल की पांच और डरावनी भविष्यवाणी की है। जिसको लेकर लोगों में डर का महौल है क्योंकि भीषण गर्मी पड़ने के बाद लोगों के मन में ये विचार लगातार रुप से आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि, फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने दुनिया में बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग पर भी भविष्यवाणी की थी कि, मई में भी सूरज आग उगलेगा और भीषण चिपचिपी गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में नास्त्रेदमस की गर्मी को लेकर एक और भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। तो आईए जानते है नास्त्रेदमस के इस साल के पांच डरावनी भविष्यवाणियां।

  • लोगों की नींद उड़ा रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
  • भारत को लेकर कही ये बात
  • आकाश से गिरेगा धूमकेतु

लोगों का नींद उड़ा देगी मौसम का मार

​जानकारी के लिए बता दें कि, गर्मी के बारे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। इसके अलावा नास्त्रेदमस ने इस साल कई जगह बाढ़, तो कहीं सूखा पड़ने के बारे में भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस के मुताबिक पूरी दुनिया पर मौसम की मार पड़ेगी और कहीं भीषण गर्मी तो कहीं कंपकंपाती ठंड इंसानों की नींद उड़ा देगी। वहीं, नास्त्रेदमस ने जापान के तटीय शहरों को लेकर चेतावनी दी थी कि इस साल भूंकप और सुनामी जैसी घटनाएं भी घट सकती हैं।

NATO से बाहर होगा अमेरिका, DOGE के चीफ Musk ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब क्या करेंगे यूरोपीय देश ?

Nostradamus Predictions

ये भी पढ़े:-Lok Sabha Election: इतिहास में पहली बार! इस सीट पर कांग्रेस के पास नहीं है कोई उम्मीदवार-Indianews

ब्रिटेन के राजघराने की बातें

​नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार ब्रिटेन के शाही राजघराने में कई घटनाएं देखने को मिलेगी, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिक जाएंगी। प्रिस हैरी और मेगन मार्केल के विवाद के बाद साल 2022 में ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद किंग चार्ल्स की ताजपोशी की चर्चा हुई थी। इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से ब्रिटेन के शाही घराने से कई चौंकाने वाली खबरें आईं, जिसमें किंग चार्ल्स की बीमारी, प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी क्वीन कैथरीन मिडलटन के बीच विवाद की खबरों ने नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को भी सच कर दिया है।

आकाश से गिरेगा धूमकेतु​

नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं की आशंका के साथ आकाश से तबाही बरसने के बारे में भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस के अनुसार आकाश से कोई धूमकेतु धरती पर गिर सकता है, जिससे कि भारी तबाही होगी। वहीं, आकाश से कुछ और वजहों जैसे किसी और ग्रह के लोगों के हमले की आशंका से जुड़ी भविष्यवाणी भी की गई है।

ये भी पढ़े:- Amit Shah: फर्जी वीडियो मामले में अमित शाह का कांग्रेस पर वार, जानें क्या कहा-Indianews

धरती पर छाएगा अंधेरा​

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में इस बात का भी जिक्र किया है कि धरती पर कुछ घटनाएं ऐसी होंगी, जिससे कि पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। लोग इस भविष्यवाणी को सूर्य ग्रहण से जोड़कर देख रहे हैं। 8 अप्रैल 2024 को अमेरिका में लगे सबसे लम्बी अवधि के सूर्य ग्रहण में भी धरती पर कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था। वहीं, नास्त्रेदमस के अनुसार धरती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। कहा जा रहा है कि यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी।

भारत को लेकर भविष्यवाणी

​नास्त्रेदमस के अनुसार की गई एक भविष्यवाणी पूरब के देश यानी भारत के बारे में कही जा रही है। इस भविष्यवाणी के अनुसार हिमालय में तपस्या करने वाले दिव्य साधु-संतों का आगमन होगा। जिनके रहस्यों और चमत्कारों के बारे में पूरी दुनिया में चर्चा होगी। यह दिव्य मनुष्य हजारों वर्षों से जिंदा हैं।

Tags:

nostradamus predictions

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue