Hindi News / International / On The One Hand Trump Is Busy Capturing Gaza On The Other Hand Putin Played His Part Zelensky Was Left Staring

उधर गाजा कब्जाने में जुटे ट्रंप…इधर Putin ने कर दिया खेला, मुँह ताकते रह गए जेलेंस्की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार रात तक पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस के चार क्षेत्रों में 40 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Russia–Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की कोशिशें जारी हैं। दूसरी ओर, रूस लगातार यूक्रेन की कमर तोड़ने में लगा हुआ है। शनिवार को रूस ने दावा किया कि उसने डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जा कर लिया है। अभी तक रूस के इस दावे पर यूक्रेन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया था।

लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है रूस

रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। धीरे-धीरे रूस यूक्रेन के उन इलाकों पर हमले तेज कर रहा है, जहां यूक्रेनी सेना कमजोर है। यही वजह है कि यूक्रेन अपनी जमीन खो रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले 3 साल से युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

हो गई भविष्यवाणी,  म्यांमार के बाद इस देश में आने वाला है ‘महाभूकंप’, 300,000 लोगों पर मंडरा रही है मौत

Russia–Ukraine War

रूस ने जिस गांव पर कब्जा करने का दावा किया है, वह बहुत छोटी बस्ती है। बेरेज़िवका पर कब्जा करने से डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस का दबदबा बढ़ेगा। रूस डोनेट्स्क और पड़ोसी लुहांस्क के सभी हिस्सों पर नियंत्रण करना चाहता है, जो मिलकर यूक्रेन का डोनबास औद्योगिक क्षेत्र बनाते हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार रात तक पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी रूस के चार क्षेत्रों में 40 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को ने शनिवार रात तक यूक्रेन को 70 ड्रोन भेजे, लेकिन उसकी वायु सेना ने 33 ड्रोन नष्ट कर दिए और 37 अन्य जगहों पर खो गए।

दोनों देशों के बीच चल रही है संघर्ष 

यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता चल रही है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द ही तीन साल पूरे करने वाला है। यूक्रेन का दावा है कि युद्ध के मोर्चे पर अभी भी संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, दोनों देश संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दोनों देशों के साथ संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की। जहां दोनों इस बात पर सहमत हुए कि रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोकने की जरूरत है।

बिहार बोर्ड का एग्जाम देने वाले छात्र हो जाए सावधान,कल से शुरू हो रही परीक्षा,परीक्षा केंद्र गलती से भी ना करें ऐसा वरना..

स्मैक बेचने निकले थे आरोपी, उत्तराखंड STF ने लिया सख्त एक्शन, एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी

‘अस्पताल में लाशों का ढेर लगा है, एक बेड पर 4-4 लोग पड़े हैं…’, चश्मदीद ने खोलकर रख दी प्रशासन की पोल, Video देख नहीं कर पाएंगे यकीन

Tags:

russia ukraine war
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue