Pakistan News: जल संधि को लेकर डार ने चेतावनी दी कि भविष्य में युद्ध पानी के लिए लड़े जाएंगे और ये भी दिलाया कि सिंधु जल संधि के तहत भारत जल बंटवारे को एकतरफा निलंबित या रद्द नहीं कर सकता.
ishaq dar
India-Pakistan News: हाल ही में पाक के विदेश मंत्री इशक डार ने अल-जज़ीरा को साक्षत्कार देते हुए कुछ ऐसा कहा जो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि भारत ने द्विपक्षीय मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को अस्वीकार कर दिया है. उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है. खास बात ये है कि डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं. उन्होंने दोहा में ‘अरब-इस्लामिक आपातकालीन सम्मेलन’ के दौरान अल-जज़ीरा को दिए एक साक्षात्कार में ऐसा कहा है.
भारत के साथ बातचीत या किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी पर पाकिस्तान के रुख के बारे में पूछे जाने पर इशाक डार ने जवाब दिया और कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन भारत स्पष्ट रूप से कह रहा है कि यह एक द्विपक्षीय मामला है. इस दौरान डार ने कहा कि जब उन्होंने जुलाई में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी और भारत के साथ वार्ता के बारे में पूछा था, तो खुद अमेरिकी नेता ने स्पष्ट किया था कि भारत ने कहा था कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है.
इतना ही नहीं इस दौरान डार ने कहा कि जब मैं 25 जुलाई को वाशिंगटन में रुबियो से मिला, तो मैंने उनसे पूछा कि बातचीत का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि भारत का कहना है कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डार ने दोहराया कि पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन चेतावनी दी कि संप्रभुता से कभी समझौता नहीं किया जाएगा. डार ने ये भी दुबारा कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा बातचीत के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है और उनका मानना है कि बातचीत ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है, बशर्ते सभी पक्षों में ईमानदारी और गंभीरता हो.
जल संधि के बारे में, डार ने चेतावनी दी कि भविष्य में पानी को लेकर युद्ध लड़े जाएँगे और याद दिलाया कि भारत सिंधु जल संधि के तहत जल बंटवारे को एकतरफ़ा तौर पर निलंबित या रद्द नहीं कर सकता. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि पानी रोकने की किसी भी कोशिश को युद्ध की घोषणा माना जाएगा.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…