<
Categories: देश

PM Modi की वो योजनाएं, जिसने आम आदमी की जिंदगी में ला दिया उजाला

Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के नागरिकों के लिए कई ऐसी योजनाएं चलाईं जिसकी वजह से आम आदमी को काफी फायदा हुआ है.

PM Modi Birthday: आज भारत देश के लिए बेहद खास दिन है क्यूंकि आज उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन  है और पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो पिछले 11 सालों से प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले वो 13 साल मुख्यमंत्री पद पर कायम रहे. इस दौरान केंद्र सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ सबसे वंचित वर्ग तक पहुंचा है. इन योजनाओं की वजह से आम आदमी को आज एक गति मिली है. आज हम ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने आम आदमी के जीवन में बड़े बदलाव किए हैं.

जानिए कुछ अहम योजनाओं के बारे में

अटल पेंशन योजना

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक अहम योजना है. इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को की थी. अटल पेंशन योजना (APY) का उद्देश्य देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पेंशन सुविधा प्रदान करना है. अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ 18 साल से 40 साल की आयु का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है. इस योजना का लाभ उठाने वाले व्यक्ति को 60 साल से अधिक आयु के बाद 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) 1 मई, 2016 को शुरू की गई थी. इसके बाद, सरकार ने 10 अगस्त, 2021 को उज्ज्वला योजना का दूसरा संस्करण शुरू किया. पीएमयूवाई के तहत, सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान करती है. उज्ज्वला योजना की शुरुआत के बाद से, देश में एलपीजी कवरेज 2016 के 62 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 104 प्रतिशत हो गया है. पिछले छह वर्षों में उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं.

प्रधानमंत्री किसान योजना

वहीं पीएम मोदी ने किसानों को लेकर भी कई ऐसे अहम फैसले लिए हैं जिन्होंने किसानों का जीवन आसान कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत, सरकार किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) केंद्र सरकार द्वारा 8 अप्रैल 2015 को शुरू की गई थी. इसके तहत सरकार गैर-कॉर्पोरेट और छोटे व्यवसायियों को 10 लाख रुपये तक का ऋण देती है.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना नवंबर 2015 में भौतिक सोने की मांग को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा जारी किए जाते हैं.

Heena Khan

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST