<
Categories: विदेश

कौन हैं मौलाना फजलुर रहमान? जिन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दे दिया चुनाव लड़ने का चैलेंज

Maulana Fazlur Rehman: पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के हेड मौलाना फजलुर रहमान ने आसिम मुनीर को चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को सीधे चैलेंज करते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि अगर आपको पॉलिटिक्स का इतना ही शौक है, तो अपनी यूनिफॉर्म उतारकर चुनाव मैदान में उतरें, जनता आपको आपकी जगह दिखा देगी.

Who is Maulana Fazlur Rehman: पाकिस्तान में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के हेड मौलाना फजलुर रहमान ने आसिम मुनीर को चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को सीधे चैलेंज करते हुए फजलुर रहमान ने कहा कि अगर आपको पॉलिटिक्स का इतना ही शौक है, तो अपनी यूनिफॉर्म उतारकर चुनाव मैदान में उतरें, जनता आपको आपकी जगह दिखा देगी.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, मौलाना फजलुर रहमान ने आर्मी की नागरिकों से हथियार उठाने और एक्सट्रीमिज्म के खिलाफ हथियारबंद ग्रुप (लश्कर) बनाने की अपील को साफ तौर पर खारिज कर दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि मौलाना फजलुर रहमान कौन हैं

मौलाना फजलुर रहमान कौन हैं?

मौलाना फजलुर रहमान की जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के पास पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 10 सीटें हैं. मौलवी की पार्टी संसद में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, 75 इंडिपेंडेंट MPs के ग्रुप के बाद जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को सपोर्ट करते हैं. यही वजह है कि उनके तीखे और विस्फोटक बयान ने पाकिस्तानी सरकार और मिलिट्री हेडक्वार्टर (GHQ) को चिंता में डाल दिया है.

अगर आप सैलरी लेते हैं, तो हम क्यों लड़ें?- मौलाना फजलुर रहमान

कराची के ल्यारी में एक पब्लिक गैदरिंग को एड्रेस करते हुए, मौलवी ने सीधे आर्मी के इरादों पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि नेशनल सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सरकारी इंस्टीट्यूशन की है, आम नागरिकों की नहीं. उन्होंने आगे वॉर्निंग दी कि आम लोगों को मिलिटेंट्स की तरफ धकेलने से देश बर्बाद हो जाएगा. मौलाना ने कहा तुम जाओगे, लेकिन तुम मेरे देश को पीढ़ियों के लिए दुश्मनी, खून-खराबे और लूट के दलदल में धकेल रहे हो.

अपनी यूनिफॉर्म उतारो और चुनाव लड़ो- मौलाना फजलुर

मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला किया और चैलेंज किया कि अगर उन्हें पॉलिटिकल असर डालना है तो खुलकर सामने आएं. अगर तुम्हें पॉलिटिक्स करनी है, तो अपनी यूनिफॉर्म उतारो और चुनाव लड़ो. तब तुम्हें समझ आएगा कि पब्लिक यूनिफॉर्म वालों को कितने वोट देती है. पाकिस्तानी पॉलिटिक्स में मिलिट्री के दखल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा यह तुम्हारा खास हक बन गया है कि तुम जिसे चाहो सरकार सौंप दो और जिससे चाहो छीन लो. 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST