Rohit Sharma: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक बार फिर मैदान पर खेलते दिखाई देंगे. इस मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद है. दरअसल, रोहित शर्मा का इंग्लैंड में काफी शानदार रिकॉर्ड है.
रोहित शर्मा
Rohit Sharma Record In England: भारत और इंग्लैंड के 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक बार फिर एकसाथ मैदान पर दिखाई देगी. वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा इस सीरीज में खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में बड़े रन बनाकर विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है.
दरअसल, इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलना रोहित शर्मा को काफी रास आता है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारियां देखने को मिलेंगी.
वैसे तो रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 48.83 की औसत से 11,720 रन बना चुके हैं, लेकिन जब वे इंग्लैंड में खेलते हैं, तो उनका बल्ला आग उगलता है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अभी तक 27 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 64.91 की औसत से 1,428 रन बनाए हैं. इसमें 7 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल रहे हैं. रोहित शर्मा के आंकड़ों से पता चलता है कि उन्हें इंग्लैंड में खेलना काफी पसंद है.
भारत बनाम इंग्लैंड का पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैदान पर रोहित शर्मा का बल्ला खूब गरजता है. रोहित शर्मा ने इस मैदान पर पिछली 4 पारियों में 91, 123*, 102 और 104 रन बनाए हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने कुल 6 पारियां खेली हैं, जिनमें 89.4 की औसत से 447 रन बनाए हैं. इनमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. रोहित शर्मा ने आखिरी बार इस मैदान पर इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ 2019 के वर्ल्ड कप में मैच खेला था. इन दोनों पारियों में हिटमैन के बल्ले से शतक आए थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस किया जाएगा.
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…