Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राजनीतिक हिंसा फैलाने वालों और लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वालों को चेताया है। जो बाइडन ने ये व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करने के दौरान कहा है। बाइडन ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। जो बाइडन ने बिना नाम लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन हमलों का जिम्मेदार ठहराया है।
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि “गैर-पक्षपाती, डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के खिलाफ हो रही हिंसा सत्ता और लाभ के लिए बोले गए झूठ का नतीजा हैं। यह सब साजिश रचने, क्रोध, नफरत और हिंसा भड़काने के लिए झूठ को दोहराते जाने का परिणाम है।”
Joe Biden
बाइडन ने आगे कहा कि “इस क्षण में हमें उन झूठों का सच के साथ सामना करना होगा, हमारे देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हम एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहे हैं। एक विभक्ति बिंदु पर हैं। हमें एक देश के रूप में एक होकर बुलंद आवाज के साथ बोलना चाहिए और कहना चाहिए कि अमेरिका में मतदाताओं को धमकी या राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे वह डेमोक्रेट या रिपब्लिकन के समर्थक हों।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका का लोकतंत्र खतरे में है। क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 के पराजय के चुनावी परिणामों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। लोगों की इच्छा तो मानने से वह साफ इंकार करते हैं। इस तथ्य को स्वीकार करने से उन्होंने इंकार कर दिया है कि वह हार गए हैं।
Also Read: पीएम मोदी द्वारा सीएम गहलोत की तारीफ पर बोले सचिन पायलट, कहा- ‘गुलाम नबी आजाद की भी…’