<
Categories: विदेश

ट्रंप को कौन दे रहा है शांति पुरस्कार? 80 सालों में पहली बार होगा ये काम

Israel Peace Prize: पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइली सरकार ने ट्रंप को इजराइल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है, जो 80 सालों में पहली बार किसी गैर-इजराइली नागरिक को दिया जाएगा.

Israel Peace Prize: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 में इजराइल शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा. ये इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने इसका एलान 29 दिसंबर को फलोरिडा में दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद किया. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को इजराइल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है. ये पुरस्कार 80 सालों में पहली बार किसी गैर-इजराइली नागरिक को दिया जाएगा. खास बात यह है कि पहली बार शांति की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है.

हमने भी एक परंपरा तोड़ने का फैसला किया है-नेतन्याहू

ट्रंप ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए अप्रत्याशित है और वह इसकी सराहना करते हैं. नेतन्याहू ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों को चौंकाने के लिए कई परंपराओं को तोड़ा है, इसलिए हमने भी एक परंपरा तोड़ने या नई परंपरा बनाने का फैसला किया, यानी इजरायल प्राइज देना, जो 80 वर्षों में कभी किसी गैर-इजरायली को नहीं दिया गया. आज हमने औपचारिक रूप से यह घोषणा की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप को इजरायल और यहूदी लोगों के लिए उनके असाधारण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए.”

नेतन्याहू ने आगे कहा “यह इज़राइली समाज के हर हिस्से की भावना को दिखाता है. लोग इजराइल और आतंकवाद के खिलाफ हमारी आम लड़ाई में आपके योगदान की तारीफ़ करते हैं.” 

यह अवॉर्ड सच में चौंकाने वाला था-ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा “यह अवॉर्ड सच में चौंकाने वाला था, और मैं इसकी बहुत तारीफ़ करता हूं.” ट्रंप के मुताबिक, वह इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं और वहां अवॉर्ड ले सकते हैं. इज़राइली शिक्षा मंत्री योआव किश ने ट्रंप को फ़ैसले के बारे में औपचारिक तौर पर बताने के लिए फ़ोन पर मीटिंग में शामिल हुए. ट्रंप ने इशारा किया कि वह समारोह में शामिल होने पर विचार करेंगे.

क्या है इजरायल प्राइज?

इजरायल प्राइज देश का सवोरच्च नागरिक सम्मान है. ये आमतौर पर साइंस, कला, और मानविकी जैसे एरिया में शानदार काम करने के लिए दिया जाता है. ‘पीस’ के कैटेगरी में यह अवार्ड पहले कभी नहीं दिया गया था. यह पहली बार होगा जब किसी को को पीस की कैटेगरी में ये प्राइज दिया जाएगा. 

जुलाई 2025 में इजरायल ने पुरस्कार के रुल में कुछ संशोधन किया. जिसके बाद विदेशी नागरिकों को यह सम्मान देने की अनुमति मिली. जिसके बाद से ट्रंप को इस पिरस्कार के लिए चुने जाने का रास्ता साफ हुआ.

आमतोर पर इजरायल प्राइज केवल इजरायल के नागरिक को ही दिया जाता है. लेकिन इसमे एक अपवाद भी है. यहूदू लोगों  के लिए विशेष योगदान’ की श्रेणी है. इस श्रेणी में अभी तक इजरायल के बाहर के एकमात्र व्यक्ति को ही ये पुरस्कार दिया गया. जो एक भारतीय हैं. 1991 में ये पुरस्कार भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता को दिया गया था. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST