<

जसप्रीत बुमराह की इंग्लिश कमजोर… लाइव शो में वाइफ संजना गणेशन ने लगाई क्लास, मजेदार वीडियो वायरल

Bumrah-Sanjana Viral Video: संजना गणेशन के साथ जसप्रीत बुमराह के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लाइव शो के दौरान संजना गणेशन बुमराह को इंग्लिश सिखाती नजर आई. देखें वायरल वीडियो...

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganeshan: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. रविवार (1 मार्च) को भारत ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. इस मैच में संजू सैमसम ने भारत के लिए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 196 का टारगेट चेज कर लिया. भारत की इस बड़ी जीत में तेज गेंजबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए. बुमराह ने 1 ही ओवर में वेस्टइंडीज के दो विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा. मैच खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उनका इंटरव्यू लिया. इस दौरान संजना गणेशन ने इंग्लिश को लेकर बुमराह की क्लास लगा दी. बता दें कि संजना गणेशन ICC के लिए स्पोर्ट्स प्रजेंटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह अक्सर मैदान अपने पति जसप्रीत बुमराह के इंटरव्यू लेती नजर आती हैं.

संजना गणेशन ने लगाई बुमराह की क्लास

ICC ने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में संजना गणेशन अपने पति बुमराह को ‘सब्सक्राइब’ शब्द का उच्चारण करना सिखाती हैं. मैदान पर बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने वाले जसप्रीत बुमराह सब्सक्राइब शब्द ठीक से नहीं बोल रहे थे. ऐसे में संजना गणेशन ने उन्हें कई बार सब्सक्राइब बोलकर दिखाया और फिर हंसने लगीं.

इंटरव्यू के दौरान बुमराह को पड़ी डांट

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) का मैच खत्म होने के बाद संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया. इस दौरान संजना ने बुमराह से कई सवाल पूछे, जिसके उन्होंने जवाब दिया. इंटरव्यू खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने माइक को हवा में उछाला, जिस पर संजना ने कहा कि इक्विपमेंट्स महंगे होते हैं. फिर संजना गणेशन माइक लेकर चली जाती हैं. बता दें कि संजना और बुमराह के बीच इंटरव्यू के दौरान अक्सर प्यारी नोकझोंक होती रहती है. अब उनका ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

बुमराह का धमाकेदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह ने इस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने सिर्फ 6.30 की इकॉनमी से रन खर्च करके 9 विकेट चटकाए हैं. खासकर बड़े मैचों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर होता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST

GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

GST Registration: इंटरनेट के जमाने में फ्रॉड के तरीके भी बढ़ गए हैं. लोग फर्जी…

Last Updated: September 10, 2026 20:24:25 IST

AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह बर्ताव कर रही…राघव चड्ढा का तीखा तंज, पंजाब में ड्रग्स और संगरूर आत्महत्या पर भी घेरा

Raghav Chadha Punjab Politics: राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स और संगरूर में गुलजार सिंह…

Last Updated: September 10, 2026 20:17:44 IST

Bigg Boss 20: ‘मैं बिग बॉस के कारण…’ आम्रपाली को कैसे मिली निरहुआ संग फिल्म, घर में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली इन दिनों बिग बॉस में गदर मचा…

Last Updated: September 10, 2026 19:57:44 IST

कम कीमत में Galaxy S26 Ultra खरीदने का मौका! Samsung ने Re-Newed प्रोग्राम में जोड़े नए फोन, कैसे खरीदें?

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग ने भारत में अपने एस26 और एस26 अल्ट्रा को Re-Newed…

Last Updated: September 10, 2026 19:37:29 IST