रामचरण की मचअवेटेड फिल्म 'पेड्डी' का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. इसमें रामचरण के बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए गए हैं. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में इसे 38 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है.
रामचरण की पेड्डी पिल्म का दूसरा गाना रिलीज
Ramcharan Dance in Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. मेकर्स ने कुछ महीनों पहले गाना ‘चिकिरी-चिकिरी’ रिलीज किया था. इसकी जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘राई-राई, रा-रा’ गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने पर रामचरण के मूव्स किसी का भी दिल जीत सकते हैं. इस गाने को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसे डांस का बाप बता रहे हैं. 13 घंटे के अंदर इसे 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. एआर रहमान ने गाने को संगीत दिया है. रकीब आलम ने ये गीत लिखा और नकाश अजीज ने इसे गाया है.
गाने के बोल और रामचरण का रफ एंड टफ लुक लोगों को पसंद आ रहा है. साथ ही उनके डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं. इसमें उनके तरह-तरह के लुक्स दिखाए जा रहे हैं. इस गाने में एक पूरी कहानी दिखाई गई है. वहीं बीच-बीच में एआर रहमान और बीटीएस सीन भी दिखाए गए है.
डायरेक्टर बुची बाबू सना ने ‘राई राई रा रा’ गाने को बेहतरीन तरीके से फिल्माया है, जिसमें राम का जोशीला और देहाती डांस कर रहे हैं. ये डांस मूव्स लोगों को झूमने पर मजबूर करेगा. फैंस इस गाने और रामचरण के डांस मूव्स को पसंद कर रहे हैं. वे जमकर गाने को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. एक फैन ने रामचरण के डांस मूव्स को शेयर करते हुए इसे डांस का बाप बताया है.
बता दें कि रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है. ये भारतीय पैन-इंडिया स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को बुची बाबी सना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…