होम / Russia Ukraine Clash Update रूस के हमलों में यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए

Russia Ukraine Clash Update रूस के हमलों में यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए

Vir Singh • LAST UPDATED : February 24, 2022, 7:17 pm IST

Russia Ukraine Clash Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine Clash Update रूस के हमलों में अब तक यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। वहीं इन हमलों में देश के 10 नागरिकों भी मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी रायटर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार के हवाले से यह जानकारी दी है। उधर अन्य अंततराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के हवाले से कहा है कि उसकी सेना ने रूस के 50 ऐसे लोगों को मार गिराया है जिन्होनें उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। उसने इस संबंध में ज्यादा विवरण नहीं दिया है।

चंद घंटों में यूक्रेन के एयरबेस व सैन्य ठिकाने ध्वस्त

Russia Ukraine Clash Update
रूसी विदेश मंत्री सेरगे लावरोव

मास्को। अब तक मिल रही जानकारियों के अनुसार कुछ ही घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम और एयरबेस को तबाह कर दिया। हमले के बाद रूसी विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने कहा कि यूक्रेन पर अब पूरी तरह जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कई दिन से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी।

अंत में आज सुबह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया। पश्चिमी देशों के रूस पर प्रतिबंधों के ऐलान भी उसे युद्ध के लिए रोकने में सफल रहे। पुतिन ने गुरुवार को जंग के बीच यह भी कि अगर यूक्रेन हथियार नहीं डालता है तो लड़ाई होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को धमकी देकर कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।

Also Read : Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन ने रूस के पांच विमान और हेलिकाप्टर को मार गिराया

30 से ज्यादा हवाई हमले

Russia Ukraine Crisis

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं और इन हमलों उनकी सेना के चालीस जवान मारे गए और 10 लोगों की मौत हुई है। जब हमला हुआ उस समय यूक्रेन से बिना रुके धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

Also Read : Ukraine Russia Crisis Live Update रूस का युद्ध का ऐलान, यूक्रेन में कई जगह धमाके

READ ALSO: Russia And Ukraine Dispute: अमेरिका समेत कई देशों में भारी पड़ रहा रूस, जानिए कैसे?

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Realme C65: रियलमी धमाके को तैयार, आज भारत में लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन; जानें स्पेक्स और कीमत – indianews
Almond Oil: बादाम का तेल लगाने के ये हैं फायदे, दूर होंगी इससे जुड़ी परेशानियां-Indianews
24 साल पहले फरदीन खान के साथ काम करने से मना कर चुके थे Sanjay leela bhansali, बताई थी ये वजह -Indianews
Pro-Palestine Protests: फिलिस्तीन समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना भारतीय छात्रा को पड़ा भारी, अमेरिकी पुलिस ने किया गिरफ्तार-Indianews
बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को Rashami Desai ने दिखाया आईना, दिया करारा जवाब -Indianews
San Antonio Police: अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पुलिस ने मारी गोली, जानें क्या था मामला-Indianews
लव आज कल फेम Arushi Sharma ने दिखाई शादी की नई तस्वीरें, एक्ट्रेस ने गुलाबी लहंगा किया फ्लॉन्ट -Indianews
ADVERTISEMENT