<
Categories: विदेश

Indians attacked in Russia: रूस के ऊफा स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में हुआ चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र घायल

Indians attacked in Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफ़ा में एक यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हुए हमले में कम से कम चार भारतीय छात्र घायल हो गए.

Indians attacked in Russia: रूस के मॉस्को में भारतीय दूतावास ने रविवार तड़के बताया कि रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफ़ा में एक यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हुए हमले में कम से कम चार भारतीय छात्र घायल हो गए. इस घटना के बाद दूतावास ने पोस्ट कर मामले की जानकारी दी. X पर एक पोस्ट में रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि ऊफ़ा में हमले की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है.

चार भारतीय छात्रों सहित 8 लोग घायल हुए हैं. इसमें आगे कहा गया कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और कज़ान में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफ़ा जा रहे हैं.

रूस में हमले को लेकर बयान

रूसी मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक बयानों के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब चाकू से लैस एक किशोर ऊफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुस गया. आरोपी ने कई छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया. रूसी आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्का ने कहा कि हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया. इस दौरान दो पुलिस अधिकारियों पर भी उसने चाकू से वार किया. इसके अलावा संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया. रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है. इनमें से एक की हालत गंभीर है और तीन की हालत सामान्य बताई जा रही है. हमलावर की पहचान स्थानीय मीडिया ने 15 साल के लड़के के रूप में की है. उसे भी गंभीर हालत में एक स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने जांच शुरू की

कुछ मीडिया रिपोर्टों और टेलीग्राम चैनलों ने दावा किया कि हमलावर का संबंध एक प्रतिबंधित नव-नाज़ी संगठन से था. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार है. चश्मदीदों ने स्थानीय टेलीविजन चैनलों को बताया कि घटनास्थल पर चारों ओर खून ही खून था. इसमें घायलों को एम्बुलेंस से अस्पतालों में ले जाते हुए दिखाया गया. इस बीच ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया है.

WhatsApp Image 20260208 at 74241 AM

पत्र में कहा गया है कि ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) की ओर से हम रूस के बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में चार भारतीय मेडिकल छात्रों पर हाल ही में हुए हिंसक हमले के बारे में गहरी चिंता और दुख व्यक्त करते हैं. ऐसी घटनाएं न केवल हमारे छात्रों के जीवन और गरिमा को खतरे में डालती हैं, बल्कि विदेशों में पढ़ रहे हजारों भारतीय मेडिकल छात्रों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल भी बनाती हैं. AIMSA ने आगे सरकार से रूसी अधिकारियों के साथ तत्काल राजनयिक कदम उठाने की अपील की. जिससे हमला किए गए छात्रों को न्याय मिल सके और विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षा तंत्र और छात्र सहायता प्रणालियों को मजबूत किया जा सके.

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST