Video Viral: धुरंधर फिल्म का रंग सिर्फ भारतीयों पर ही नहीं बल्कि विदेशियों पर भी जमकर चढ़ा है. धुरंधर फिल्म अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फैंस की पसंदीदा मूवी बनी हुई है. एक रसियन ने कैसे गानें पर परफार्मेंस देकर सभी को चौंका दिया?
अनास्तासिया गुबानोवा वीडियो वायरल
Video Viral: धुरंधर फिल्म का रंग सिर्फ भारतीयों पर ही नहीं बल्कि विदेशियों पर भी जमकर चढ़ा है. धुरंधर फिल्म अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फैंस की पसंदीदा मूवी बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का वायरल टाइटल ट्रैक विंटर ओलंपिक्स 2026 में एक फिगर-स्केटिंग परफॉर्मेंस के दौरान बैकग्राउंड में बजाया गया. ये गेम्स इटली के मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो में हो रहे हैं. यहां पर आप देख सकते हैं कि किस तरह से विदेशियों पर भारतीय गानों का सुरुर छाया रहता है. इस वीडियो नें सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है.
जिस एथलीट ने सबका ध्यान खींचा और वह अब X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही है. वह रूस की जॉर्जियाई फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा है. अनास्तासिया गुबानोवा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें उन्होंने धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत अशोका के ‘सन सननना सना’ गाने से की और बाद में आदित्य धर की फिल्म के गाने पर स्विच किया. उन्हें हिंदी गानों की धुन पर आसानी से और आत्मविश्वास से स्केटिंग करते हुए देखा जा सकता था. उन्होंने अपने शानदार स्किल्स दिखाने से पहले गाने की जोशीली धुन पर एक पंजाबी लोक डांस स्टेप भी किया.
बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज को 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ किया जाना है. इसलिए यह पल बताता है कि धुरंधर का क्रेज अभी भी जारी है. बस इतना ही नहीं बल्कि अनास्तासिया गुबानोवा को अपने शानदार लाल और सुनहरे रंग के फिटिंग वाले कॉस्ट्यूम के साथ एक लाल बिंदी लगाए हुए भी देखा गया. भारतीय और धुरंधर के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है. सितंबर 2025 में 23 साल की इस एथलीट ने चीन के बीजिंग में उसी मैशअप पर परफॉर्म करते हुए उसी आउटफिट के साथ लाल बिंदी लगाई थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनास्तासिया गुबानोवा 2023 की यूरोपीय चैंपियन, दो बार की यूरोपीय सिल्वर मेडलिस्ट, चार बार की ISU चैलेंजर सीरीज़ गोल्ड मेडलिस्टऔर दो बार की ISU ग्रैंड प्रिक्स ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट हैं.
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…