होम / रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, यूक्रेन को हथियार देना बंद करें, Russias Warning To America

रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, यूक्रेन को हथियार देना बंद करें, Russias Warning To America

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 16, 2022, 12:57 pm IST

Russias Warning To America

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 52 दिन हो चुके हैं। कुछ दिन पहले तक रूसी सेना के पीछने हटने से लग रहा था कि शायद ये जंग थम जाएं। लेकिन 2 दिन पहले काला सागर में रूसी युद्धपोत डूबने से रूस फिल से बौखला गया है। इसक बाद से रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में हमले तेज कर दिया हैं।

(Russias Warning To America) बीते दिन भी खारकीव और कीव में कई जगह रूस ने हमले किए। शनिवार को खारकीम में हुए रूसी हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं अब रूस ने अमेरिका को भी चेतावनी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई देना बंद करे। यदि अमेरिका ने हथियारों सप्लाई न रोकी तो उसे ऐसे जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

इस मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि यूक्रेन का अमेरिका को समर्थन जारी रहेगा, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। रूस को यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।

यूक्रेन में जल्द पहुंचेंगे 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन

बता दें कि रूस ओर यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने से पहले ही अमेरिका यूक्रेन का साथ देता आ रहा है। हालांकि अमेरिका की ओर से यूक्रेन में सैनिक नहीं भेजे गए हैं लेकिन अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देता आ रहा है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद को मंजूरी दी है। इसकी पहली खेप अगले 24 घंटों में यूक्रेन पहुंचने वाली है, जिसमें 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन शामिल हैं।

Also Read : सेंको गोल्ड लाएगी 525 करोड़ का आईपीओ, सेबी के पास जमा करवाए दस्तावेज

Read More: Memes On Lemon Price Increasing: नींबू के बढ़े भाव तो बुरी नजर से बचने के लिए लहसुन के कंधो पर जिम्मेदारी, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT