<
Categories: विदेश

Sydney Attack: बाप-बेटे ने किया था सिडनी में हमला, निकला पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकियों पर कई दावे

सिडनी के बोंडी बीच के पास हुए हमले में आतंकी बाप-बेटे की पहचान हो गई है. इसका पाकिस्तानी और ISIS कनेक्शन भी सामने आया है.

Sydney Attack: रविवार शाम को ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बोंडी बीच पर भीषण गोलीबारी हुई. इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई. ये घटना तीन दशकों का सबसे घातक गन अटैक बताया जा रहा है. साथ ही इसे एक सुनियोजित आतंकवादी और यहूदी विरोधी (एंटी-सेमिटिक) हमला माना जा रहा है. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब आतंकियों की नागरिकता पहचान को लेकर दावा किया जा रहा है.  

आतंकियों की पहचान

कहा जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान के थे. वे रिश्ते में पिता पुत्र थे. स्थानीय मीडिया और पुलिस ने 24 वर्षीय नावीद अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम की पहचान की है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजि की मौत हो गई. वहीं नावीद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियों के अनुसार, नावीद अकरम का ISIS से संबंध है. साल 2019 में उसका नाम ISIS के साथ सामने आया था. 

टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था साजिद

जानकारी के अनुसार, नावीद ऑस्ट्रेलिया में ही जन्मा था और उसका पिता साजिद अकरम पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा पर आया हुआ था. आतंकियों का परिवार पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहता है. हालांकि सिडनी पुलिस की तरफ से इस बात को लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है. 

लाइसेंसी बंदूक से किया हमला

चौंकाने वाली बात ये है कि साजिद अकरम के पास छह बंदूकों का वैध लाइसेंस था. बोंडी बीच पर गोलीबारी करने के लिए इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया.  पुलिस को मौके पर से कुछ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी मिले हैं. 

सिडनी हमले में 40 से ज्यादा लोग घायल

बता दें कि सिडनी के मशहूर बोंडी बीच पर गोलीबारी उस वक्त हुई, जब बोंडी बीच के पास एक पार्क में यहूदी समुदाय का हनुक्का आयोजन चल रहा था. इस आयोजन में 1000 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे. वहां मौजूद लोगों ने इस बारे में बताया कि लगभग 10 मिनट तक गोलीबारी की गई. गोलियों की आवाज सुनते ही सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस हमला में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.  

बहादुरी का एक वीडियो भी हुआ वायरल

वहीं मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है, जिसमें एक आतंकवादी भी शामिल है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों ने इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी माना. इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसमें एक व्यक्ति ने हमलावर आतंकी के हाथ से बंदूक छीनकर उस पर ही हमला कर उसे घायल कर दिया था. लोग व्यक्ति की काफी तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर वो व्यक्ति बंदूक नहीं छीनता, तो कई और लोगों की जान जा सकती थी. वहीं आतंकी को हिरासत में लेकर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs NZ 5th ODI: बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरे 50 ओवर का होगा मुकाबला? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs NZ 5th ODI Weather Report: माउंट माउनगानुई के Bay Oval में भारत-न्यूजीलैंड के…

Last Updated: November 14, 2026 12:50:49 IST

UP के मंत्री के बेटे भूरा पर पुलिस का शिकंजा, अब हर महीने थाने में लगानी होगी हाजिरी; हिस्ट्रीशीटर घोषित

UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…

Last Updated: November 14, 2026 12:40:45 IST

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST