<
Categories: देश

Viral Video: हेलमेट न पहनने पर कटने वाला था चालान, हालात देख मुस्कुराया ट्रैफिक पुलिसकर्मी, कंपनियों से की अपील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बिना हेलमेट के कारण यात्रा करता है. इसके बावजूद पुलिसकर्मी उनका चालान नहीं काटता.

Viral Video: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती और बहस आदि की खबरे अकसर सामने आती रहती हैं. हालांकि कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें लोग मजबूरीवश ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं. इससे लोगों में मुस्कान के साथ ही एक जरूरी संदेश भी दिया जाता है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तोजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस, समझदारी और ह्यूमर का अनोखा मेल देखने को मिला. 

‘हमारे सिर के साइज का हेलमेट नहीं मिलता’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है, जो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहा होता है. इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता. इसी कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मी उस व्यक्ति को रोकता है. पुलिसवाला सामान्य अंदाज में वह पूछता है कि आप बिना हेलमेट क्यों चला रहे हैं? इस पर बुजुर्ग मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि साहब, हमारे सिर के साइज का हेलमेट ही नहीं बनता.

पुलिसकर्मी को नहीं होता यकीन

इस बात को सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी को यकीन नहीं होता. ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यक्ति को अपना हेलमेट देता है. वो उनसे उस हेलमेट को पहनने के लिए कहते हैं. व्यक्ति हेलमेट पहनता है, जो उनके सिर में ऊपर ही अटक जाता है. यह देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आसपास मौजूद लोग हंस पड़ते हैं. इसके बाद वो उस बाइक चालक का चालान नहीं काटता और एक संदेश देता है. 

पुलिसकर्मी ने कंपनियों से की अपील

वह हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से अपील करता है कि कृप्या बड़े साइज के भी हेलमेट बनाए जाएं. ताकि बड़े सिर वाले लोग भी हेलमेट पहन सकें क्योंकि सुरक्षा सबके लिए जरूरी है. इस पोस्ट पर लोगों के मिले-जुले कमेंट्स आ रहे हैं. कोई उन्हें पंजाबियों की तरह मुरेठा बांधने की सलाह दे रहा है, तो कोई मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट बताकर मजाक बना रहा है.

पहले भी ऐसा वीडियो हुआ था वायरल

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पहली ऐसी वीडियो नहीं है, जिसमें हेलमेट के साइज के कारण व्यक्ति हेलमेट नहीं लगा पाते, इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया था कि एक व्यक्ति हेलमेट खरीदने के लिए दुकान पर जाता है. लेकिन उसके साइज का हेलमेट नहीं मिलता. दुकानदार उन्हें कई हेलमेट दिखाता है लेकिन बाद में वो दुकान पर आए व्यक्ति के हाथ जोड़ते हुए कहता है कि उनके नाप का हेलमेट नहीं है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST