होम / बेटी से शादी करने के ल‍िए शख्स ने पत्‍नी को  रास्ते से हटाने ढूंढा तरीका, इतनी बार शराब में म‍िलाया था जहर

बेटी से शादी करने के ल‍िए शख्स ने पत्‍नी को  रास्ते से हटाने ढूंढा तरीका, इतनी बार शराब में म‍िलाया था जहर

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 28, 2024, 12:46 am IST

Poison Coke:

India News (इंडिया न्यूज), Poison Coke: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक व्यक्ति अपनी सौतेली बेटी से शादी करने का सपना देख रहा था। इसके लिए वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए कई तरीके आजमाए। लेकिन वह सफल नहीं हुआ। आरोपी अपनी पत्नी को कोक/शराब में कोकीन, MDMA (अवैध रूप से बनाई जाने वाली दवा) के साथ जहर मिलाकर देता था। उसका मकसद अपनी पत्नी की बेटी से शादी करना था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपनी बेटी को लेकर भागने की भी योजना बनाई थी। आरोपी का नाम अल्फ्रेड डब्ल्यू रूफ है। जो 71 साल का है।

बेटी और दोस्त ने दिया था ड्रग्स

आरोपी ने कबूल किया है कि 2021 के आखिर में उसने अपनी पत्नी को करीब 12 बार जहर देकर मारने की कोशिश की थी। रूफ ने सोमवार को अमेरिका की वेन काउंटी कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रूफ के मुताबिक, साजिश में सौतेली बेटी और उसका एक दोस्त शामिल था। जिसने पत्नी के ड्रिंक में मिलाने के लिए ड्रग्स मुहैया कराई थी। बेटी अपनी मां को मारना चाहती थी ताकि वह रूफ से शादी कर सके और अपनी मां की जीवन बीमा पॉलिसी के पैसे हड़प सके।

CM योगी ने लिया PM मोदी का बदला, अभद्र टिप्पणी करने वाले इस गैंगस्टर के अवैध बिल्डिंग पर चलवाया बुलडोजर

रूफ ने कबूलनामे में क्या कहा?

रूफ ने कबूल किया है कि उसे पता था कि ड्रग्स और स्लो पॉइजन उसकी पत्नी को मार देगा। यही उसका मकसद भी था। जैसे ही महिला जहर मिला ड्रिंक पीती, वह 13 घंटे के लिए बेहोश हो जाती। जिसके बाद बेटी और उसकी सहेली घर आ जाती। दोनों साथ में सेक्स करते। पत्नी को शुरू में पता नहीं था। लेकिन जब 6 बार कोक पीने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसने पुलिस को फोन किया। क्योंकि डॉक्टरों की रिपोर्ट में जो दवाइयां सामने आई थीं। उसने वो दवाइयां नहीं ली थीं। यह 2022 की शुरुआत है।

शख्स ने शराब में मिलाया था जहर

महिला को बिना किसी वजह के सिरदर्द, अनिद्रा, डायरिया आदि जैसी समस्याएं थीं। जिसके बाद जांच में पता चला कि उसके शरीर में कोकीन और जहर मिला है। जिसे महिला ने नहीं पिया था। बाद में महिला ने पुलिस को वो गिलास मुहैया कराया, जिसमें उसने शराब पी थी। जिसमें पुलिस को जहर मिला। इसके बाद शक के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सौतेली बेटी और उसके दोस्त को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। इस बीच रूफ को चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

UP Railway Station Name Change: यूपी में बदले गए 8 रेलवे स्टेशनों के नाम,फुर्सतगंज अब तपेश्वर धाम, देखें पूरी List

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT