India News (इंडिया न्यूज), Viral News: थाईलैंड से एक अजीब ख़बर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक 59 साल की महिला कुछ हफ्तों से बंद नाक की समस्या से जूझ रही थी। उसे कई दिनों से सर्दी की शिकायत थी। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो नाक के अंदर का हिस्सा देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों का कहना है कि अगर महिला को अस्पताल पहुंचने में कुछ दिन और लग जाते तो शायद वह बच नहीं पाती।
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, चियांग माई लंबे समय से बंद नाक की समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ दिनों बाद उन्हें नाक में असहनीय दर्द होने लगा। फिर एक दिन नाक से खून निकलने के साथ-साथ कई कीड़े भी निकलने लगे। यह देखकर वह डर गई और सीधे नाकोर्नपिंग हॉस्पिटल पहुंच गई। महिला की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
Viral Video: बर्फ के गोले का नया अवतार, वीडियो देख लोगों ने दूकानादार को कही ये बात
महिला का एक्स-रे करने के बाद नाक की एंडोस्कोपी की गई। जिसमें दर का नजारा देखकर डॉक्टर खुद दंग रह गए। उन्होंने पाया कि महिला की नाक के अंदर दर्जनों जिंदा कीड़े छटपटा रहे थे। नाक में 100 से ज्यादा जिंदा कीड़े थे। इसके बाद उसे तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया गया और सभी जीवित कीड़े निकाल दिये गये। महिला की हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि मिलता तो कीअगर उन्हें सही समय पर इलाज नहीं ड़े नाक के रास्ते दिमाग तक पहुंच जाते। इससे उसे लकवा मार सकता था और संभवतः उसकी मृत्यु भी हो सकती थी। अ