Live TV
Search
Home > विदेश > Worlds Most Expensive Cow: ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कई लोगों के नेटवर्थ से भी ज्यादा है कीमत; जानें क्या है खासियत

Worlds Most Expensive Cow: ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कई लोगों के नेटवर्थ से भी ज्यादा है कीमत; जानें क्या है खासियत

Worlds Most Expensive Cow:ज्यादातर भारतीय गाय को दूध के लिए पालते हैं. लेकिन दुनिया में कुछ गायें ऐसी भी हैं जिनकी कीमतें आपको हैरान कर देंगी. महंगी गायों में सबसे पहले नाम है वियाटिना-19 है.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 11:20:40 IST

Mobile Ads 1x1

Worlds Most Expensive Cow: भारतीय लोग गाय और भैंस को अक्सर दूध से जोड़ कर देखते हैं. ज्यादातर भारतीय गाय को दूध के लिए पालते हैं. लेकिन दुनिया में कुछ गायें ऐसी भी हैं जिनकी कीमतें आपको हैरान कर देंगी. महंगी गायों में सबसे पहले नाम है वियाटिना-19 है. अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से यह गाय दुनिया की सबसे महंगी गायों में से एक है. वियाटिना-19 ब्राजील में पैदा होने वाली नेल्लोर नस्ल की गाय है. इसकी खासियत सिर्फ़ इसके शरीर में ही नहीं, बल्कि इसकी बेहतरीन नस्ल और इससे पैदा होने वाले बछड़ों में भी है.

वियाटिना-19 की कीमत क्या है?

वियाटिना-19 से जुड़ी सबसे चर्चित डील 2023 में हुई थी. उस समय इस गाय का 33 परसेंट हिस्सा लगभग $4.3 मिलियन में बिका था. यानी इसकी कुल कीमत लगभग $13 मिलियन (124.66 करोड़ रुपये) थी. इस बहुत ज़्यादा कीमत की वजह से वियाटिना-19 दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई थी.

यह गाय किस नस्ल की है?

वियाटिना-19 नेल्लोर नस्ल की गाय है. नेल्लोर नस्ल ब्राज़ील में बहुत पॉपुलर है. इस नस्ल के जानवर गर्म मौसम में आसानी से ज़िंदा रह सकते हैं और उनका शरीर मज़बूत होता है. नेल्लोर नस्ल का कनेक्शन भारत से भी है. माना जाता है कि यह नस्ल भारत की ओंगोल नस्ल से जुड़ी है. भारत से लाए गए कुछ जानवरों को ब्राज़ील में और डेवलप किया गया और वहाँ उन्हें नेल्लोर के नाम से जाना जाने लगा.

वियाटिना-19 में क्या खास है?

इस गाय की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन नस्ल और जेनेटिक्स है. यह गाय सेहतमंद और अच्छे काबिल बछड़े देती है, इसीलिए इसकी कीमत ज़्यादा होती है. वियाटिना-19 के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसका शरीर बड़ा और मज़बूत होता है, इसीलिए उसके होने वाले बछड़े भी सेहतमंद और मज़बूत माने जाते हैं.

नेल्लोर की हर गाय महंगी नहीं होती

नेल्लोर की हर नस्ल की गाय की कीमत करोड़ों रुपये नहीं होती. वियाटिना-19 की कीमत इतनी ज़्यादा इसलिए है क्योंकि इसे बहुत अच्छे खानदान और बेहतरीन खूबियों वाली गाय माना जाता है. किसी भी गाय की कीमत उसकी उम्र, सेहत, नस्ल, शरीर और खानदान पर निर्भर करती है.

ये गायें भी महंगी हैं?

वियाटिना-19 के अलावा, होलस्टीन गायें, नेलोर गायें, ब्लू रोलर, वाग्यू गायें, गिर गायें और साहीवाल गायें भी महंगी गायों में से हैं. ये गायें अपने बेहतर दूध उत्पादन, अच्छी नस्ल और स्वस्थ शरीर के लिए जानी जाती हैं.

MORE NEWS