होम / IPL 2022 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं ईशान किशन

IPL 2022 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं ईशान किशन

Naveen Sharma • LAST UPDATED : April 25, 2022, 2:26 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 का 37वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम इस साल खेले 8 मैचों में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

इसका एक बड़ा कारण ईशान किशन की फॉर्म भी है। मुंबई इंडियंस की लगातार हार में ईशान किशन और रोहित शर्मा की फॉर्म एक बहुत बड़ी कड़ी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस सीजन में अपने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है। खराब प्रदर्शन के बाद ईशान किशन सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

15 करोड़ में बिके थे ईशान

ईशान किशन को इस साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रूपए में खरीदा था। लेकिन ईशान प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा के आउट होने कि वजह भी ईशान किशन ही हैं। ईशान किशन इस साल बेहद स्लो बल्लेबाजी कर रहे है, जिसके कारण दूसरे छोर पर रोहित शर्मा पर भी दबाव बढ़ जाता है और

वें बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट खो देते हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर ईशान किशन का मजाक उड़ाया जा रहा है। एक फैन ने तो यहाँ तक कह दिया कि 50 रूपए में भी एक ओपनर मिलता है, जो कि 15 करोड़ के ईशान किशन ने कईं गुना बेहतर है।

क्या मुंबई के 15 करोड़ हो गए हैं बर्बाद

WATCH: Unlucky Ishan Kishan Flop Show Continues as Quinton de Kock's Shoe  Assists Jason Holder With Bizarre Catch

सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस को टैग करके लिख रहे हैं कि आपने ईशान किशन जैसे खिलाड़ी को 15 करोड़ रूपए में खरीद कर बहुत बड़ी गलती की है। आपने ईशान किशन जैसे खिलाड़ी पर अपने 15 करोड़ बर्बाद कर दिए हैं। फैंस का यह सब कुछ कहना काफी हद तक सही भी है,

क्योंकि ईशान इस साल बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान किशन ने इस साल खेले 8 मैचों में 199 रन बनाए हैं और इस दौरान ईशान का स्ट्राइक रेट भी बेहद खराब रहा है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस इस साल एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

IPL 2022

ये भी पढ़ें : BCCI ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी-20 सीरीज के लिए किया वेन्यू का ऐलान, यहां जाने पूरी सीरीज का शेड्यूल

ये भी पढ़ें : आज है क्रिकेट के भगवान् Sachin Tendulkar का 49वां जन्मदिन, आइये जानते हैं सचिन तेंदुलकर के कुछ अटूट रिकॉर्ड

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT