India News (इंडिया न्यूज़), Jharkhand : देवघर में माता के अनोखे भक्त ने अपने शरीर पर कलश की स्थापना की है। इस भक्त का कहना है कि उसने विश्व कल्याण के लिए अपने शरीर पर कलश की स्थापना की है।
नवरात्र कर रहे हैं इस भक्त का ये भी कहना है की सब कुछ माता दुर्गा का ही दिया हुआ है, इसलिए अपनी चिंता ना करते हुए उसने विश्व कल्याण के लिए 9 दिनों का उपवास रखा हैं। और अपने शरीर के उपर कलश की स्थापना की हैं। देवघर के दर्दमारा गांव में मां दुर्गा के मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी नवरात्री पूजा धुमधाम से की जा रही है।
लेकिन इस बार गांव के एक भक्त ने अनोखा प्रण लेकर अपने शरीर पर कलश की स्थापना की है। और उस भक्त का कहना है अभी कुछ विशेष नही बताएंगे इतना जान लीजिए जो भी है सब माता की कृपा हैं सब उसी का दिया हुआ है। इसलिए विश्व का कल्याण करना भी उसी माता के हाथ में हैं।
शुरु है नवरात्री
नवरात्रि को हिंदू धर्म का एक बेहद ही खास त्योहार माना जाता है। देश भर में इस त्योहार को लेकर खास महत्व रहा है। मान्यता यही हे कि मां दुर्गा के नौ रूपों की पुजा करने से मां का आशीर्वाद हमें मिलता है। घर परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए भक्त अलग अलग विधी विधान से मां की पुजा अर्चना करते है। इसके अलावा, इस उत्सव को मनाने के लिए भक्त हर दिन अलग-अलग रंग के अनुसार अपने घर के मंदिर की सजावट करते हैं और उसी रंग के कपड़े भी पहनते है। नवरात्रि त्योहारों का हर भारतीय घरों में विशेष महत्व होता है।
Also Read :
Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध पर शरद पवार की प्रतिक्रिया, पीयूष गोयल ने किया पलटवार
Akhilesh Yadav On Azam Khan: आजम खान की सजा पर अखिलेश का बयान, बताया क्यों मिली सजा