लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने आखिरकार ('धमाल 4') ('Dhamaal 4') की आधिकारिक रिलीज की तारीख (Official Release Date) पर मुहर लगा दी है. तो वहीं, फिल्म के टलने की खबरों से निराश फैंस के लिए यह एक बड़ी राहत है.
Ajay Devgan Confirms Dhamaal 4 Release Date After Postponing It
Ajay Devgan Confirms Dhamaal 4 Release Date After Postponing It: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और इंद्र कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां, फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) की रिलीज को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है. दरअसल, अभिनेता अजय देवगन ने आधिकारिक तौर पर यह साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जिसको लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
जानकारी के मुताबकि, पहले यह फिल्म ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा टकराव (Clash) होने वाला था. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) भी उसी दिन रिलीज होने वाली थीं. इस भारी भीड़ और स्क्रीन शेयरिंग के बढ़ते विवाद से बचने के लिए, अजय देवगन और निर्माताओं ने एक रणनीतिक फैसला लिया है.
ताजा जानकारी के अनुसार, ‘धमाल 4’ अब 12 जून 2026 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, टी-सीरीज ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘धमाल टाइम्स’ नाम का एक न्यूजपेपर स्टाइल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि “अब धमाल बोला है, तो करना ही पड़ेगा.” तो वहीं, दूसरी तरफ जून में रिलीज होने से फिल्म को सोलो रन (Solo Run) मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कमाई की संभावनाएं बढ़ सकती है.
इस चौथी किस्त में अजय देवगन के साथ पुराने चेहरों की वापसी देखने को मिलनवे वाली है, जिनमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कई दिग्गज अभिनेता शामिल हैं. इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन एक बार फिर इंद्र कुमार कर रहे हैं हालांकि, इस बार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन रवि किशन और ईशा गुप्ता जैसे नए नाम इस फिल्म में शामिल किए जाएंगे. फिलहाल, इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…