<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड के ‘नकाब’ उतार रही हैं कंगना! बताया ऋतिक रोशन ने बनाया था ‘नरक’; निशाने पर आए ए.आर. रहमान और मसाबा भी!

ऋतिक रोशन की वजह से नर्क बनी थी कंगना की जिंदगी? एक्ट्रेस ने खोले वो पुराने राज जिसने हिला दिया बॉलीवुड. रहमान और मसाबा को लेकर किए ये बड़े खुलासे, पढ़ें पूरी खबर.

अपनी बेबाक बयान के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड के सारे कच्चे चिठ्ठे खोलकर रख दे रही हैं हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने लोगों के चेहरे पर से मुखौटा हटाने का काम किया है. इससे पहले भी उन्होंने अलग-अलग मौकों पर अपने तर्क रखें हैं. फिलहाल वह म्यूजिक कम्पोज़र ए आर रहमान, फैशन डिज़ाइनर मसाबा और अब बॉलीवुड स्टार ह्रितिक रोशन को लेकर दिए गए बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. 

दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2016 की पुरानी यादें शेयर कीं. हालांकि, 2016 उनके और उनके करियर के लिए एक श्राप जैसा था. कानूनी लड़ाइयों से लेकर मीडिया ट्रायल तक, उन्होंने सब कुछ झेला. इस पोस्ट में, एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं.

कंगना रनौत ने 2016 के ट्रेंड को फॉलो किया

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अचानक सब लोग 2016 को क्यों याद कर रहे हैं? मेरे करियर का ग्राफ शुरू से ही ऊपर जा रहा था। क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, मैं सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी, लेकिन फिर जनवरी 2016 में, एक को-स्टार ने मुझे वह विवादित लीगल नोटिस भेजा जिसने इंडस्ट्री को हिला दिया और उसे दो हिस्सों में बांट दिया.”

कंगना रनौत ने लीगल नोटिस को याद किया

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “सफलता ज़हर बन गई और ज़िंदगी नरक हो गई. लोग अलग-अलग गुटों में बंट गए और कई कानूनी लड़ाइयां हुईं. अगर मुझे 10 साल पहले पता होता कि 2026 में मैं हर खाने के साथ कार्ब्स खाऊंगी, बहुत हंसूंगी, और 2016 का सारा ड्रामा कुछ भी मायने नहीं रखेगा, तो मैं सच में इतनी दुखी नहीं होती. शुक्र है, यह 2026 है, 2016 नहीं.”

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन विवाद

साल 2016 सच में कंगना के लिए एक दर्दनाक याद बन गया. यह वह साल था जब कंगना ने ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने बताई और बताया कि कैसे एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर के बेटे ने उन्हें धोखा दिया था. उन्होंने ऋतिक को “पागल आशिक” भी कहा था. इसके बाद, एक्टर ने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भेजा, जिसमें पब्लिक माफी की मांग की गई थी. हालांकि, मामला बढ़ गया, और समय के साथ लीगल नोटिस का लेन-देन और भी ज़्यादा complicated होता गया. कंगना ने ऋतिक रोशन और उनके पिता पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था, लेकिन बाद में यह मामला शांत हो गया.

whatsappimage20260117at24312pm696ba81b14df8498277

ए.आर. रहमान लगाई लताड़

आपको बताते चलें कि कंगना ने ए आर रहमान को लेकर एक स्टोरी लगाई जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले पक्षपात को लेकर उनकी क्लास लगाई. उन्होंने लिखा “आदरणीय ए.आर. रहमान जी, मैं फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अधिक भेदभाव और पक्षपात का सामना करती हूँ क्योंकि मैं एक ‘भगवा पार्टी’ का समर्थन करती हूँ, लेकिन मुझे कहना होगा कि मैंने आपसे अधिक पक्षपाती और नफरत से भरा इंसान आज तक नहीं देखा.

मैं अपनी निर्देशित फिल्म ‘Emergency’ की कहानी आपको सुनाना चाहती थी, लेकिन कहानी सुनाना तो दूर, आपने मुझसे मिलने तक से मना कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

विडंबना यह है कि सभी समीक्षकों ने ‘इमरजेंसी’ को एक बेहतरीन फिल्म बताया, यहाँ तक कि विपक्षी दलों के नेताओं ने भी फिल्म के संतुलित और दयालु दृष्टिकोण की सराहना करते हुए मुझे पत्र भेजे। लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो गए हैं. मुझे आपके लिए बुरा लगता है (I feel sorry for you).”

फैशन डिजाइनर मसाबा पर आरोप

इससे पहले वो फैशन डिजाइनर मसाबा को लेकर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे परवाह नहीं है कि कई स्टाइलिस्ट और डिजाइनरों ने मुझे अपने हैंडल से बैन कर दिया है, लेकिन इस खास घटना ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया. क्योंकि मसाबा ने मेरे प्रमोशन के लिए स्टाइलिस्ट को कपड़े भेजे थे, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह राम जन्मभूमि के लिए है, तो उन्होंने स्टाइलिस्ट से कहा कि वह उनके कपड़े इस्तेमाल न करें. स्टाइलिस्ट  सच्ची महिला है, वह इतनी शर्मिंदा थी कि उसने चुपके से मुझसे कहा कि मसाबा या उनके ब्रांड को टैग न करूं और बताया कि उसने पहले ही अपनी जेब से साड़ी के पैसे दे दिए हैं. इसलिए इसके बारे में बुरा न मानें, लेकिन जब तक मुझे इस सब के बारे में पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मैं तैयार थी और राम जन्मभूमि जा रही थी, लेकिन यह सब पचाना बहुत मुश्किल था. नफरत, कड़वाहट, पूर्वाग्रह, छी कितनी बदसूरत.अब भी मुझे उल्टी जैसा महसूस होता है .”

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST