Aparna yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है.
Aparna yadav
Aparna yadav: यूपी के राजनीतिक गलियारों से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक का एलान किया है. उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. बता दें कि अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी नेता हैं.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतीक यादव ने एक पोस्ट में लिखा कि ‘मै अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं.उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए.बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं.अभी मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है. लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता है.मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई.’
हालांकि प्रतीक यादव या फिर अपर्णा यादव के परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी इस मामले को लेकर कुछ नहीं कहा है. परिजनों का कहना है कि अपर्णा अभी बाहर हैं. हो सकता है किसी ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया हो.
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा की शादी 2011 में हुई थी.
साल 2022 में अपर्णा यादव ने सपा में नाराजगी बढ़ने के बाद बीजेपी ज्वॉइन किया था. इसके बाद से लगातार अपर्णा यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरती रहती हैं.
अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हैं. उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं.
अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीति में स्नातकोत्तर किया है.अपर्णा यादव ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ सालों तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली है.
अपर्णा यादव इस समय यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां हैं.
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…
Anshul Kamboj Bowling: भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10…
Madhubani ASI Firing Case: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने विरोध कर रही भीड़ को शांत करने की…
Caught In CCTV: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में फोन पर बात करते समय सचिन मोरे तीसरी…
Ashiyana Lucknow News: लखनऊ के आशियाना में मंगल बाजार में सड़क पर दुकान लगाने को…
Bihar Liqour Smuggling: बिहार के कैमूर में शराब से भरी हरियाणा नंबर की कार में…