<
Categories: पंजाब

इंसानियत शर्मसार! पहले मुंह दबाया, फिर किया गंदा काम..; लैब दिखाने के बहाने टीचर ने कर दिया कांड

Punjab News: पंजाब में एक टीचर ने अपनी महिला सहकर्मी संग अश्लील हरकत की. लैब दिखाने के बहाने उसका मुंह दबाकर किया किस, फिर किया गंदा काम.

आजकल कुछ ऐसी खबरें आती हैं, जो इंसानियत शर्मसार कर देती हैं. ऐसी ही कुछ हुआ, जहां शिक्षा के मंदिर में एक टीचर ने अश्लीलता की हद पार कर दी. पंजाब के बठिंडा में एक मैथ्स टीचर ने स्कूल की एक महिला टीचर संग छेड़छाड़ की. पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीचर ने उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती किस किया. क्या है पूरा मामला? 

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला पंजाब के बठिंडा जिले के गांव मोड़ मंडी स्थित स्कूल का है. स्कूल के विज्ञान विषय की महिला टीचर ने आरोप लगाया कि लैब का शेल्फ ठीक से बंद नहीं हो रहा था. यह बात जब उसने अपने सीनियर टीचर की बताई, तो मैथ्स टीचर उनके साथ लैब में गए. फिर वहां पर उस टीचर ने पहले महिला सहकर्मी से पार्टी के लिए पूछा, इनकार करने पर उसने पहले उसका मुंह दबाया और जबरदस्ती किस कर लिया. इसके बाद मैथ्स टीचर ने की अश्लील हरकत. जब पीड़िता कैसे भी करके वहां से भागी, तो मैथ्स टीचर ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो इसके परिणाम काफी भयानक होंगे. 

यह खबर भी पढ़ें: वर्दी वाली दादी का कहर: 5 साल की मासूम पोती को धूप में बांधकर लटकाया; वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

क्या हुई कार्रवाई?

इस घटना के बाद पीड़िता टीचर ने सारी बात अपने स्कूल के सहकर्मियों को बताई. यह सुन सभी चौंक गए. फिर वह अपने ईष्ट-मित्रों और करीबी लोगों के साथ पुलिस थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. थाना मौड़ के एसएचओ तरनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. 

2018 में हुई थी नियुक्ति

महिला टीचर ने बताया कि साल 2018 में उसकी नियुक्ति इस स्कूल में साइंस टीचर के तौर पर हुई थी. अभी तक उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था. लेकिन इस मामले ने उसे अंदर से झकझोर कर रख दिया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi
Tags: Crime News

Recent Posts

नेपाल में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रदर्शन पर रोक, भारत-पाक मुद्दे से क्या है इसका कनेक्शन

नेपाल ने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को सार्वजनिक प्रदर्शन…

Last Updated: October 21, 2026 11:02:49 IST

ग्लैमर छोड़…राजनीति में आना चाहती हैं मॉडल श्रद्धा दुबे, कभी शिवपाल की पार्टी में थीं शामिल; बोलीं – ‘नेता बन जाऊं तो’

Who Is Shraddha Dubey: मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार…

Last Updated: October 21, 2026 10:38:45 IST

Indore News: कन्याभोज के लिए लड़कियों को किया आमंत्रित, फिर लगाया चोरी का आरोप, निर्वस्त्र कर उन्हें पीटा और जान से मारने की दी धमकी

इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कन्या भोज के दौरान पैसे चुराने का आरोप लगाकर…

Last Updated: October 21, 2026 10:18:45 IST

सऊदी अरब में आखिर क्या है ताजीर, जिसके तहत दी जा सकती है मौत की सजा? बांग्लादेशी कपल को सजा-ए-मौत पर बवाल!

Saudi Arabia Bangladeshi Couple Death Penalty: सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी…

Last Updated: October 21, 2026 10:12:59 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव ने दिया झटका या मिली राहत? खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के नए रेट

Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने…

Last Updated: October 21, 2026 09:58:28 IST

Gold Price 21 October 2026: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बाजार खुलते ही गिरे दाम, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

Gold Price 21 October 2026:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव…

Last Updated: October 21, 2026 09:55:30 IST