<
Categories: जॉब

CSIR Job Vacancy: 10वीं का है सर्टिफिकेट, तो यहां खुले नौकरी के दरवाजे, 56000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri CSIR IMMT Recruitment 2026: CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का शानदार अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

CSIR IMMT Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है. इसके लिए CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सीएसआईआर आईएमएमटी की आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो गई है.

सीएसआईआर भर्ती 2026 के जरिए कुल 07 पदों पर बहाली की जाएगी. उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे 21 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

इन पदों पर होगी बहाली

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 07 पदों को भरा जाएगा। श्रेणी के अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR): 04 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 02 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 01 पद

इनमें से एक पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखा गया है, जो योग्य उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करता है.

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

MTS पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है. हालांकि, 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.

सीएसआईआर में नौकरी पाने की आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा: 18 वर्ष
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु: 25 वर्ष

उम्मीदवार का जन्म 22 अप्रैल 2001 से पहले और 21 अप्रैल 2008 के बाद नहीं होना चाहिए. 

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
CSIR Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
CSIR IMMT Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी गई है:

ST वर्ग: 5 वर्ष
PwBD उम्मीदवार: 10 वर्ष
PwBD (ST): 15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक: 3 वर्ष (सेवा अवधि घटाने के बाद)
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं: 35 वर्ष तक
ST वर्ग की महिलाएं (उपरोक्त श्रेणी): 40 वर्ष तक

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

CSIR-IMMT MTS भर्ती में चयन प्रक्रिया पारदर्शी और चरणबद्ध होगी. इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

लिखित परीक्षा: OMR या कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
सिलेबस: 10वीं स्तर का होगा
शॉर्टलिस्टिंग: उच्च अंक या अतिरिक्त योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जा सकता है.

क्यों है यह भर्ती खास?

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो कम शैक्षिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. CSIR जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने से न केवल नौकरी की सुरक्षा मिलती है, बल्कि करियर में स्थिरता और सम्मान भी मिलता है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

लंदन से आकर बॉलीवुड में छोड़ी छाप, 7 फिल्मों से बनाई पहचान, आज भी रहस्य बनी है उनकी मौत

बॉलीवुड में काफी एक्टर-एक्ट्रेस हुए, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी पहचान बनाई और अचानक…

Last Updated: March 27, 2026 14:21:31 IST

जब बीच मैदान में घुसा कुत्ता… तो खिलाड़ी ने बल्ला छोड़ किया ऐसा काम, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम!

Abhishek Porel Dog Lover: दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का एक वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 14:14:54 IST

कब है कामदा एकादशी का खास व्रत? जानें इसका धार्मिक महत्व, पूजा विधि और तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपाय

Kamada Ekadashi 2026: हिंदु धर्म में हर एकादशी का विशेष महत्व होता है,लेकिन चैत्र माह…

Last Updated: March 27, 2026 14:00:27 IST

लड़की ने मांगा शुगरफ्री गन्ने का जूस, दुकानदार ने लगाया देसी जुगाड़, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार प्रायोजित वीडियो खूब हो रहा है. इस वीडियो…

Last Updated: March 27, 2026 13:58:16 IST

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, प्रधानमंत्री मोदी ने 700 किमी. दूर से किया नमन

Ram Navami 2026: रामनवमी पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया.…

Last Updated: March 27, 2026 13:55:42 IST

Peddi Teaser: राम चरण के बर्थडे पर मेकर्स ने दिया गिफ्ट, पेड्डी पहलवान का फर्स्ट लुक जारी

आज साउथ सुपरस्टार राम चरण का 41वां जन्मदिन है. इस दिन मेकर्स ने उन्हें बर्थडे…

Last Updated: March 27, 2026 14:07:04 IST